T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए संजू सैमसन ने ठोकी दावेदारी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से भी ज्यादा जड़े हैं छक्के

 


Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग का कारवां जोरों शोरों से आगे बढ़ रहा है। इस सीजन का चौथा मुकाबला रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (RR vs LSG) के बीच खेला गया, जिसे राजस्थान ने 20 रन से अपने नाम किया। गुलाबी जर्सी वाली टीम की जीत हीरो उनके कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) रहे, जिन्होंने सबसे अधिक रन बनाते हुए स्कोर को 200 रन के करीब तक पहुंचाया।

मगर इसी बीच कुछ चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं और इनके आधार पर संजू सैमसन ने जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।

Sanju Samson से जड़े हैं रोहित और सूर्या से अधिक छक्के

दरअसल, धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाते आए हैं। इसी क्रम में साल 2020 के बाद से उनके नाम आईपीएल में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

संजू ने आईपीएल 2020 में 26, आईपीएल 2021 में 17, आईपीएल 2022 में 26 और आईपीएल 2023 में 24 छक्के जड़े। वहीं, रविवार को इस सीजन के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 6 छक्के जड़ते ही उनके नाम पिछले 5 संस्करणों में सबसे अधिक कुल 99 छक्के हो गए।

लखनऊ के खिलाफ खेली कप्तानी पारी

लखनऊ के खिलाफ मैच में राजस्थान की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज 50 रन तक पहुंचने से पहले आउट हो गए थे। जोस बटलर 9 गेंदों पर 11 रन और यशस्वी जायसवाल 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए।

मगर इसके बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 193 तक पंहुचा दिया। उन्होंने 52 गेंदों पर 3 चौकों और 6 छक्कों की सहायता से 82 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने बात दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने के काबिल हैं।

0/Post a Comment/Comments