IPL में कप्तानी छोड़ने के बाद भी अपनी टीम के कैप्टन हैं ये 3 खिलाड़ी, खिलाड़ियों पर चलाते हैं अपना हुक्म


 IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन (IPL 2024) शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी कई सारी टीमों में बड़े बड़े बदलाव हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कई टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरी हैं।

इनमें से कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जहां कप्तानी छोड़ने के बाद भी पूर्व कप्तान टीम की अगुवाई कर रहे हैं। आज हमारे इस खास आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 पूर्व कप्तानों के बारे में बताएंगे, जो अभी भी खिलाड़ियों पर हुक्म चलाते हैं।

कप्तानी छोड़ने के बाद भी हुक्म चला रहे हैं ये पूर्व कप्तान

आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरु होने से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना पद छोड़ दिया। उनके स्थान पर युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ पीली जर्सी वाली टीम को अगुवाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सीएसके ने अपना पहला मैच शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेला। इस मुकाबले के दौरान रुतुराज गायकवाड़ के साथ – साथ पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी फील्ड सेट करते और गेंदबाजों को निर्देश देते दिखाई दिए।

इतना ही नहीं टीम के खिलाड़ी भी नए कप्तान से अधिक माही की आज्ञा का पालन कर रहे थे। सिर्फ धोनी ही नहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपनी टीम के साथ कुछ ऐसा ही करते देखे गए हैं।

रोहित और विराट भी चलाते हैं हुक्म

विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस टीम की कमान संभालें हैं। मगर अक्सर देखा जाता है कि फाफ से अधिक विराट कोहली फील्डर्स को निर्देश देते हैं। इतना ही नहीं ओवरों के बीच विराट को गेंदबाजों के साथ चर्चा करते हुए भी देखा जाता है।

रोहित शर्मा भी आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी से हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर इस बार हार्दिक पांड्या टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आए। हालांकि, हिटमैन टीम इंडिया के कप्तान और खिलाड़ी भी उनका काफी सम्मान करते हैं। ऐसे में एमआई के प्लेयर्स हार्दिक से अधिक रोहित शर्मा के आदेशों को वरीयता देंगे।

0/Post a Comment/Comments