क्या IPL 2024 में खत्म होगा CSK के फैंस के 16 साल का इंतजार? 250 मैच खेलकर भी शतक नहीं लगा पाए हैं धोनी

 


MS Dhoni: साल 2008 से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल के टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने कई बार बड़ी पारियां खेली है और चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ी से बड़ी मुश्किलों से निकला है। विश्व क्रिकेट ही नहीं बल्कि आईपीएल के टूर्नामेंट में भी महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 16 साल तक आईपीएल खेलने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। क्या आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी अपने इस रिकार्ड को तोड़ सकते हैं।

क्या आईपीएल 2024 में शतक लगाएंगे धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी 16 साल से इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। लेकिन 16 साल के क्रिकेट करियर में महेंद्र सिंह धोनी के नाम अभी तक आईपीएल की एक भी सेंचुरी नहीं है। लेकिन 24 बार महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में अर्ध शतक लगाए हैं लेकिन एक बार भी वह शतक का आंकड़ा नहीं छुपाए हैं। क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में शतक लगाकर अपने आईपीएल के क्रिकेट रिकॉर्ड में बदलाव करना चाहेंगे?

ऐसा है आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक फिनिशर के तौर पर खेलते हैं महेंद्र सिंह धोनी अंत में बल्लेबाजी के लिए आते हैं। 2008 से लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 250 T20 मैच खेले हैं। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने 5082 रन बनाए हैं। आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है क्योंकि आईपीएल 2025 तक महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 43 साल होगी। 43 साल की उम्र में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए आईपीएल खेलने बहुत ही बड़ी बात हो सकती है।

0/Post a Comment/Comments