IPL 2024 से पहले इन 5 टीमों ने एक साथ बदले अपने कप्तान, अब सभी के बीच ट्रॉफी के लिए मचेगी होड़


IPL 2024 : आईपीएल 2024 के आगाज होने में बस दो सप्ताह का समय रह गया है। 22 मार्च को चेन्नई में आरसीबी और सीएसके के मुकाबले के साथ ही धूम-धड़ाके की शुरुआत हो जाएगी। दुनियाँ की सबसे प्रसिद्ध लीग के आगामी संस्करण के शुरुआत से पहले 5 टीमों ने अपने कप्तानों में बदलाव किए है। सभी टीमें अपने नए कप्तान के साथ आईपीएल के आगामी संस्करण की शुरुआत करेंगी। आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले अपने कप्तान के बदलाव करने वाली सभी टीमों के बारें में बताने वाले है।

1. मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सबसे सफल टीमों में से एक 5 बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपने कप्तान बदल लिया है और सभी टीमों में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कप्तान बदलने का फैसला सबसे चर्चित विषय रहा था। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 की नीलामी के ठीक पहले टीम के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान घोषत किया था । मुंबई के इस फैसले से फैंस नाराजगी जाहीर किया था और टीम प्रबंधन की खूब आलोचना हुई थी।

2. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)

आईपीएल 2016 की विजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने भी अपने टीम के कप्तान को बदल दिया है। पिछले संस्करण में एडेन मारकर्म ने टीम की अगुवाई किया था,वहीं इस बार फ्रेंचाईजी ने पिछले साल भारत में खेले गए विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान पैट कमिन्स को अपना नया कप्तान घोषित किया है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में हैदराबाद की टीम पैट कमिन्स के नेतृत्व में खेलती हुई नजर आएगी।

3.दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

आईपीएल फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले अपने कप्तान को बदल दिया है। पिछले संस्करण में इंजरी के चलते इंडियन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल नहीं खेल सके थे। जिसके चलते टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान बनाया था,हालांकि उनकी कप्तानी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। अब आईपीएल 2024 में एक बार फिर से ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

4. गुजरात टाइटन्स(Gujrat Titans)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटन्स (Gujrat Titans) को पहले दो सत्रों में कप्तानी की थी लेकिन आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी से ठीक पहले वह ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में चले गए। जिसके बाद गुजरात की फ्रेंचाईजी ने टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना नया कप्तान घोषित किया है। आईपीएल 2024 में शुभमं गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटन्स खेलती हुई नजर आएगी।

5 कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders)

ऋषभ पंत की ही तरह श्रेयस अय्यर भी इंजरी की वजह से आईपीएल का पिछला संस्करण नहीं खेल सके थे। उनकी गैरहाजिरी में श्रेयस की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने नीतीश राणा को अपना कप्तान बनाया था। श्रेयस अय्यर के फिट होने के बाद फ्रेंचाईजी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए उन्हे फिर से केकेआर टीम का कप्तान घोषित कर दिया है। आगामी संस्करण में वह अपनी टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे।

0/Post a Comment/Comments