टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जो पहले था रोहित शर्मा का खास, अब हार्दिक पांड्या की दिन रात कर रहा है जी हुजूरी


Team India :
22 मार्च को आरसीबी और सीएसके के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ ही आईपीएल 2024 की शुरुआत होगी। फैंस टूर्नामेंट शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी की फैंस के मध्य खूब चर्चा हो रही है। फैंस का यह कहना है की भारतीय टीम के यह खिलाड़ी एक समय दिग्गज रोहित शर्मा के साथ दिखाई दे रहा था,वहीं मौजूदा समय में अब वह स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पांड्या के साथ दिखाई दे रहे है।

हार्दिक पांड्या का चेला बना Team India का ये खिलाड़ी

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाईजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाने का फैसला किया,जिसके बाद टीम प्रबंधन की फैंस ने खूब आलोचना किया था। हार्दिक के मुंबई के कप्तान बनने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को कई मौकों पर हार्दिक के साथ देखा गया।

टीम इंडिया (Team India) से ब्रेक लेने के बाद उन्हे हार्दिक पांड्या के साथ तैयारी करते हुए देखा गया था। भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद भी उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) में अपने घरेलू टीम झारखंड के लिए कोई मैच नहीं खेल जिसके चलते उन्हे बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध से भी बाहर होना पड़ा था।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में है शामिल

टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज से ठीक पहले अपना नाम वापस लिया था और उसके बाद कई निजी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आए थे। उसके बाद वह बड़ोदा में हार्दिक के साथ आईपीएल की तैयारी करते दिखाई दिए थे। जिसके बाद फैंस का यह कहना था की ईशान किशन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से दूरी बनाकर हार्दिक पांड्या की जी हुजूरी कर रहे है। आपको जानकारी के लिए बता दें ईशान किशन और रोहित शर्मा दोनों बल्लेबाज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करते है।

0/Post a Comment/Comments