फैंस ने स्टेडियम में की हार्दिक पांड्या की हूटिंग, केविन पीटरसन बोले-‘इस तरह से अपमानित होते नहीं देखा…’

IPL 2024: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 में पांचवा मुकाबला खेला गया है। क्रिकेट फैंस के बीच मुंबई और गुजरात का मैच सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि इस मैच में पहली बार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ खिलाड़ी बनाकर खेल रहे हैं तो वही हार्दिक पांड्या को पहली बार टीम की कमान मिली है। आपको बता दे कि लाइव मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के खिलाफ स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस ने जमकर हूटिंग की है। जिसे देखकर खुद पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन हैरान रह गए हैं।

हार्दिक की शूटिंग पर बोले केविन पीटरसन

आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या जब मैदान में शुभमन गिल के साथ टॉस करने आए। तब स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग करने लगे। इसके बाद खुद पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने कमेंटरी के दौरान हैरान रह गए। इसके बाद केविन पीटरसन ने कहा “लास्ट टाइम कब और किस खिलाड़ी को सम्मानित किया गया था? लेकिन मैं पहली बार इस तरह से किसी भारतीय खिलाड़ी को अपमानित होते देख रहा हूं। हार्दिक पांड्या के खिलाफ फैंस मैदान में जमकर हूटिंग कर रहे हैं। यह एक दुर्लभ घटना है।”

हार्दिक को बनाया गया कप्तान

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को दे दी। इसके बाद हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर खूब निशाना बनाया गया। जहां भी हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा के फैंस देखते हैं वहां पर रोहित शर्मा के नारे लगाने लगते। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के कारण मुंबई इंडियंस को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा और मुंबई इंडियंस की फैन फॉलोइंग भी कम हो गई।

0/Post a Comment/Comments