साल 2024 विश्वकप के बाद राहुल द्रविड़ की हो जाएगी कोच पद से छुट्टी, एमएस धोनी बनेंगे टीम इंडिया के नए कोच


MS Dhoni : जून 2024 में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन किया जाना है। 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 के तुरंत बाद भारतीय टीम को इस मेगा ईवेंट में भाग लेना है। टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भी टीम इंडिया के मुख्य कोच की भूमिका राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) निभाएंगे। हालांकि कुछ फैंस का यह मानना  है की इनके बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को टीम इंडिया (Team India) का मुख्य कोच बनाया जा सकता है। आगे इस खबर पर हम विस्तार से चर्चा करने वाले है।

MS Dhoni बनेंगे टीम इंडिया के नए कोच

टीम इंडिया (Team India) के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल विश्व कप 2023 तक का ही था लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) तक भारतीय टीम के मुख्य कोच पद पर बने रहने तक का एक्सटेंशन दिया है। ऐसे में फैंस इस बात की चर्चा अभी से करने लगे है की टी20 विश्व कप 2024 के बाद जब राहुल द्रविड का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा तो फिर टीम इंडिया के मुख्य कोच किसे बनाया जा सकता है?

इस पर कुछ फैंस यह संभावना व्यक्त कर रहे है की टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) को टीम इंडिया (Team India) का अगला मुख्य कोच बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी कोई भी पुष्टी खबर सामने नहीं आई है।

पहले भी निभा चुके है यह बड़ी जिम्मेदारी

जैसा की कुछ फैंस यह संभावना व्यक्त कर रहे है की टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी साल 2021 में भारत की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुए टी20 विश्व कप 2021 में बतौर मेंटर टीम के साथ जुड़े थे।

हालांकि उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था,भारतीय टीम सुपर-12 स्टेज के दौरान पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबलों में हार के कारण टीम इंडिया सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

0/Post a Comment/Comments