ILT20 2024: रसेल और विली ने किया शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन, अबू धाबी नाइट राइडर्स ने दुबई कैपिटल्स को 29 रन से दी मात


इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 20वें मैच में अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) ने आंद्रे रसेल (Andre Russell) और डेविड विली (David Willey) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) को 29 रन से हरा दिया। शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले गए इस मैच में कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए अबू धाबी नाइट राइडर्स की पूरी टीम 183 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन आंद्रे रसेल ने बनाये। उन्होंने 16 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की तेज तर्रार पारी खेली। उनके अलावा माइकल पेपर ने 16 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। डेविड विली 18 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दुबई कैपिटल्स की तरफ से 2-2 विकेट दुष्मंथा चमीरा, स्कॉट कुग्लेन  और आकिफ राजा को मिले। एक विकेट सिकंदर रज़ा के खाते में गया। 

दुबई कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। कैपिटल्स की तरफ से जेसन होल्डर ने 21 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 27 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वहीं कुग्लेन ने 10 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 22* रन बनाये। उनके अलावा रूलोफ वान डेर मेरवे 23 गेंद में एक चौके की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे। नाइट राइडर्स की तरफ से इमाद वसीम, डेविड विली और कप्तान सुनील नरेन 2-2 विकेट अपनी झोली में डालने में कामयाब रहे। जोशुआ लिटिल और रसेल के खाते में एक-एक विकेट गया। 

अबू धाबी नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अलीशान शराफू, जो क्लार्क, सैम हैन, माइकल-काइल पेपर (विकेटकीपर), सागर कल्याण, लॉरी इवांस, आंद्रे रसेल, इमाद वसीम, डेविड विली, सुनील नरेन (कप्तान), जोशुआ लिटिल। 

दुबई कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, सिकंदर रज़ा, रोवमैन पॉवेल, राहुल चोपड़ा, जेसन होल्डर, आकिफ राजा, रूलोफ वान डेर मेरवे, स्कॉट कुग्लेन, दुष्मंथा चमीरा। 

0/Post a Comment/Comments