टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी, जो हैं बहुत बड़े टीम इंडिया के भुक्कड़ खिलाड़ी, एक दिन में खाते हैं 10 बार खाना

 


Team India: क्रिकेट के खेल में फिटनेस बेहद महत्वपूर्ण है। चाहे खेल का कोई भी प्रारूप को आपको मैदान पर लम्बे समय तक खड़े होकर या तो फील्डिंग करनी होती है या फिर बल्लेबाजी करनी होती है। वहीं, फिटनेस हासिल करने के लिए जरुरी होता है कि आप अपने भोजन पर नियंत्रण करें।

मगर टीम इंडिया (Team India) में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने खाने पीने पर काबू नहीं रख पाते हैं और अक्सर उन्हें इसके कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आज हमारे इस खास आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो अधिक खाने के लिए अपने साथी खिलाड़ियों में मजाक का विषय बन जाते हैं।

1. इशांत शर्मा

टीम इंडिया (Team India) के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पिछले लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। मगर उनके किस्से आज भी टीम इंडिया में उनके साथी रहे खिलाड़ियों की जुबान पर रहते हैं। इसी क्रम में विराट कोहली ने हाल ही में खुलासा किया कि इशांत शर्मा को खाने पीने का काफी शौक है और उनसे भूख बर्दास्त नहीं होती है।

विराट ने एक शो के दौरान पुराने किस्से को याद करते हुए कहा, “ईशांत शर्मा को खाना बेहद पसंद है, वह टीम इंडिया (Team India) में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे भूख बर्दास्त नहीं होती है। ईशांत शर्मा खाना जमकर खाते हैं फिर भी उनकी बॉडी स्लीम ही रहती है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, तब गुस्से में ईशांत शर्मा ने लंच नहीं किया था, क्योंकि उन्हें मनचाहा खाना नहीं मिला था और वह भड़क गए थे। गौरतलब है कि इशांत को शाकाहारी खाना काफी पसंद है और वे किसी भी समय भोजन करने से इनकार नहीं करते हैं।

2. मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी फूडी हैं। शमी तो टेस्ट मैच के दौरान चायकाल के समय भी मटन खाते हैं। इस बात की जानकारी टीम इंडिया (Team India) के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दी है। शास्त्री ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे का एक किस्सा याद करते हुए बताया था कि खराब प्रदर्शन दिखाने के बावजूद शमी चायकाल के दौरान हेवी खाना खा रहे थे, जबकि इसी समय अन्य खिलाड़ी हल्का फुल्का और हेल्दी भोजन कर रहे थे।

इतना ही नहीं शास्त्री ने बताया था कि इसके लिए उन्होंने शमी को टोका भी था, लेकिन वो नहीं माने और चायकाल के दौरान उन्होंने पेट भर कर चावल और मटन करी खाई।

3. रोहित शर्मा

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा भी खाने पीने के बड़े शौकीन हैं। शायद इसी के चलते उनका पेट भी बाहर निकला हुआ नजर आता है और फैंस भी इसके लिए उनकी आलोचना करते हैं। हालांकि, हिटमैन का खेल इससे कभी प्रभावित नहीं हुआ। उन्होंने बड़ी – बड़ी पारियां खेली हैं, जबकि फील्डिंग के दौरान उन्होंने कई हैरतअंगेज कैच भी लपके हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। ऐसे में वे शाकाहारी भोजन ही करते हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वड़ा पाव, पाव भाजी और आलू का पराठा रोहित का पसंदीदा खाना है।

0/Post a Comment/Comments