रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर नीता अंबानी से नाराज़ हुए मुकेश अंबानी, अब हार्दिक पंड्या को करेंगे बाहर


Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पिछले सप्ताह सभी को चौंकाते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी के पद से हटा दिया। उनकी जगह पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जिसके चलते फैंस काफी निराश हैं और इस वाकिए के कई दिन गुजरने के बावजूद सोशल मीडिया पर लगातार विरोध जाहिर कर रहे हैं।

इसके चलते मुंबई इंडियंस की छवि काफी खराब हो रही है। इतना ही नहीं तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एमआई की फॉलोविंग में गिरावट देखने को मिल रही है। मगर अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

मुकेश अम्बानी हैं मुंबई इंडियंस के मालिक

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक़ रिलाइंस इंडस्ट्रीज के पास है, जिसे भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अम्बानी चलाते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की बागडोर उन्होंने पत्नी नीता अम्बानी और बड़े बेटे आकाश अम्बानी के हाथों में सौंप रखी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की छवि का प्रभाव रिलाइंस इंडस्ट्रीज पर भी पड़ेगा।

वर्तमान समय में मुंबई इंडियंस की स्थिति ठीक नहीं है। फैंस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने के बाद से लगातार एमआई मैनेजमेंट की आलोचना कर रहे हैं, जिसमें नीता अम्बानी और मुकेश अम्बानी भी शामिल हैं। यही वजह है कि इससे मुकेश अम्बानी की छवि भी खराब हो रही है और इससे उनके बिजनेस पर प्रभाव पड़ सकता है।

मुकेश अम्बानी बनाएंगे Rohit Sharma को फिर कप्तान

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे कीमती टीम है, जिसके पीछे उनके विशाल फॉलोविंग को वजह बताया जाता है। मगर वर्तमान हालातों के चलते इस फैन फॉलोविंग में गिरावट आ रही है। ऐसे में अम्बानी अपने पद का इस्तेमाल करते हुए नीता अम्बानी के खिलाफ जाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक बार फिर कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। सिर्फ फैंस की वजह से ही नहीं बल्कि रोहित के प्रदर्शन को देखते हुए अभी इस फैसले को लिया जा सकता यही।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साल 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। वहीं, आईपीएल 2013 के दौरान उन्हें टीम की अगुवाई का मौका दिया गया। उन्होंने इस मौके का पूरा लाभ उठाया और टीम को पहला आईपीएल का ख़िताब जिताया। इसके बाद रोहित ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी नीली जर्सी वाली टीम को ट्रॉफी जिताने का कारनामा करके दिखाया।

0/Post a Comment/Comments