वर्ल्ड कप 2023 में सचिन तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस रोल में नजर आएंगे गॉड ऑफ क्रिकेट

World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट जगत में कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के अनोखे पहले बल्लेबाज हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में 100 शतक लगाने के कारण सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। वर्ल्ड कप 2023 में आईसीसी ने सचिन तेंदुलकर को एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अब सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप 2023 में इस रोल में नजर आएंगे।

सचिन तेंदुलकर को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

आपको बता दे कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 का ब्रांड एंबेसडर बना दिया है। आईसीसी की तरफ से सचिन तेंदुलकर को वर्ल्ड कप 2023 के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुना गया है। अब सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप 2023 में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप 2023 की ओपनिंग मैच से पहले विश्व कप 2023 के ट्रॉफी मैदान पर लेकर आएंगे।

कल से होगा वर्ल्ड कप का आगाज

12 साल बाद भारत की सरजमीं पर विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। कल 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का शानदार इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा। क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप 2023 का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments