वर्ल्ड कप में स्टेडियम के बाहर Six मारने पर मिलेंगे इतने रन मिलेंगे, रोहित शर्मा ने लीक किया नया नियम!

भारत की मेजबानी में क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से शुरू होगा। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया और फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि भारत के पास घर में 12 साल के बाद वर्ल्ड कप जीतने का मौका है। लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि इस बार 10 टीमें जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा पहली बार इस बड़े आयोजन में टीम का नेतृत्व करेंगे. इस बीच टूर्नामेंट शुरू होने से पहले रोहित ने विमल कुमार नाम के मशहूर खेल पत्रकार को इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में उन्होंने अपने बारे में कुछ अच्छी बातें साझा कीं जो प्रशंसकों को दिलचस्प लगेंगी।

रोहित शर्मा ने ODI World Cup 2023 में नए नियम जोड़ने की बात कही!

इस इंटरव्यू के दौरान विमल कुमार ने रोहित शर्मा से पूछा कि क्रिकेट के खेल को और रोमांचक बनाने के लिए आप कौन सा नया नियम जोड़ना चाहेंगे? इसके जवाब में रोहित ने क्या कहा आइए जानते हैं?

रोहित ने कहा, “ये जो हम छक्का मारते हैं जो 70 या 80 मीटर होता है। इसमें अगर छक्का 90 मीटर दूर जाए तो इसके 8 रन मिलने चाहिए। 100 मीटर गया तो 10 रन मिलने चाहिए, ऐसा होना चाहिए क्योंकि इतनी दूर छक्का मारने का कुछ तो फ़ायदा मिलना चाहिए। अभी के समय में आप चाहे रोप के अंदर छक्का मारो या उसके ज्यादा अंदर मारो दोनों पर 6 रन ही मिलते हैं। इसमें क्रिस गेल और पोलार्ड जैसे बल्लेबाज हैं जो 100-100 मीटर लम्बे छक्के मारते हैं, तो ये थोड़ा नाइंसाफ़ी है”

देखें वीडियो

रोहित शर्मा तोड़ेंगे क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड

रोहित क्रिकेट में इस को नियम लागू करना चाहते हैं कि गेंद को कितनी दूर तक मारना चाहिए। क्योंकि वह खुद बड़े-बड़े छक्के मारते हैं। हिटमैन सिर्फ सिक्स नहीं मारते बल्कि वह गेंद को लंबी दूरी तक भी मारते हैं। वह दुनिया भर में खेले गए सभी क्रिकेट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 451 मैचों में 551 छक्के लगाए हैं। पहले स्थान पर यूनिवर्स बॉस वेस्टइंडीज के क्रिस गेल। उन्होंने 483 मैचों में 553 छक्के लगाए हैं। हिटमैन को नंबर वन बनने के लिए सिर्फ 3 छक्के और लगाने हैं।

ऐसी अफवाह है की शायद यह नियम वर्ल्ड कप में जुडने वाले हैं, आपकी क्या राय है?

0/Post a Comment/Comments