विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर कौन है? इस सवाल पर क्रिकेट के गलियारों में काफी चर्चाएं लंबे समय से चली आ रही है। इन्हीं चर्चाओं में दो नाम हमेशा सबके सामने आते हैं, एक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (AB De Villiers), दूसरे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)। दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने खुद बताया है कि उनके और धोनी के बीच कौन सबसे बड़ा फिनिशर है।
एबी डीविलियर्स ने बताया कौन है सबसे बड़ा फिनिशर
एबी डीविलियर्स ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर कौन है, आप या महेंद्र सिंह धोनी। इस सवाल का जवाब देते हुए एबी डीविलियर्स ने शुरुआत में मजाकिया अंदाज में कहा मैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि धोनी सबसे बड़े फिनिशर हैं और उन्हें खेलते हुए देखना काफी अच्छा लगता है। वनडे वर्ल्ड कप 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने जो सामने छक्का लगाकर टीम को खिताब जिताया था, वह हमेशा याद रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर हमेशा बहस होती है कि सबसे बेहतर फिनिशर मैं हूं या धोनी। आज मैं ये चीज साफ करता हूं कि सबसे बड़े फिनिशर धोनी हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए सभी फॉर्मेट में जो प्रदर्शन किया है वह शानदार है। वह आईपीएल में भी सीएसके के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और दुनिया भर के फैंस के लिए रोल मॉडल भी हैं।"I see it's always big debate going on between who is best finisher between me and him, we can settle it now. I will say MS is the best finisher" ~ Ab De Villiers ❤️ pic.twitter.com/ohLcdjMkHn
— 𝐒𝐡𝐫𝐞𝐲𝐚𝐬𝐌𝐒𝐃𝐢𝐚𝐧™ (@Itzshreyas07) September 16, 2023
आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में ही एक्शन में नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में ही उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी।
एक टिप्पणी भेजें