शिखर धवन ने समुद्र में दिखाई अपनी बहादुरी, मौत को छू कर आये वापस

टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के स्टाइलिश बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भले ही एक्शन से लम्बे समय से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह फैंस को दूसरे तरीकों से एंटरटेन करते रहते हैं। धवन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें इस बार 'गब्बर' समुद्र के पानी में उतरकर अपनी बहादुरी दिखा रहे हैं।

दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुरुवार, 24 अगस्त को एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में धवन ने समुद्र में गोता लगाया और गहराई में जाकर एक बड़े साइज की मछली का पीछा करने लगे। इस दौरान धवन ने सभी सेफ्टी उपकरण पहन रखे थे और वह बार-बार शार्क साइज की मछली को हाथ से छूने का प्रयास कर रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए 'गब्बर' ने कैप्शन में लिखा,

मौत को छू के टक से वापस आ सकता हूं।

धवन के इस वीडियो पर फैंस अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं और वे कमेंट के जरिये अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'गब्बर के लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं होता।' वहीं, काफी सारे फैंस धवन के एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में ना चुने से दुखी भी नजर आ रहे हैं।

एशिया कप (वनडे फॉर्मेट) में शिखर धवन के आंकड़ें

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एशिया कप (2014-18) में 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 59.33 की बेहतरीन औसत से 534 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। वहीं, 127 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

0/Post a Comment/Comments