MS Dhoni : बुधवार 23 अगस्त को भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को सफलतापूर्वक लैंड करा लिया। जिसके बाद से पूरे देश में धूम मची हुई है,देश का हर एक नागरिक इससे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसी बीच टीम इंडिया (Team India) के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) का भी वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह चंद्रयान-3 के लैंड होने पर खुशियां मनाते हुए नजर आ रहे है। आगे हम आपको यही बताने जा रहे है की महेंद्र सिंह धोनी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने के बाद किस अंदाज में खुशियां मना रहे है थे,जिसका वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है।
धोनी ने इस तरह से किया सेलिब्रेट
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय पूरा देश टीवी और मोबाइल के जरिए इस दृश्य को लाइव देख रहा है। इसी बीच टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में महेंद्र सिंह धोनी का चेहरा नजर नही आ रहा है लेकिन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने पैर पर एक हाथ से तालियाँ बजाते हुए दिखाई दे रहे है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का इस तरह से खुशी मनाने का वीडियों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों महेंद्र सिंह होनी की इस सादगी पर उनकी तारीफ़े भी कर रहे है।
दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद अपनी बेटी जीवा की एक वीडियों शेयर की है,जिसमे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की बेटी जीवा धोनी भी टीवी के सामने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग देखकर खुशियां मनाते हुए नजर आ रही है। साक्षी ने यह वीडियों अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए गर्व चंद्रयान-3 लिखा था।
टीम इंडिया ने भी देखा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंगMS dhoni celebrating the moment of Chandrayaan 3.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 23, 2023
- What a beautiful video. pic.twitter.com/Ehv0DgpUl8
मौजूदा समय में टीम इंडिया (Team India) और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों से भरी हुई टीम इंडिया आयरलैंड की राजधानी डबलिन में मौजूद है। इस दौरान 23 अगस्त को आयरलैंड और इंडिया के बीच 23 अगस्त को तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला खेला जाना था लेकिन बारिश होने के चलते मुकाबला रद्द हो गया और टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इसी बीच मैच शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ टीवी के सामने खड़े होकर टीम चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग को देख रहे थे और खुशियां मना रहे थे,जिसका वीडियों बीसीसाई ने शेयर किया था। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशियां मनाने का वीडियों भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक टिप्पणी भेजें