3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे विश्व कप 2023 के बाद लेंगे संन्यास, दो की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल!

 


वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन टीम इंडिया की मेजबानी में होगा। आईसीसी की तरफ से इस महाकुंभ का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा जबकि 19 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। वनडे विश्व कप 2023 कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए आखिरी टूर्नामेंट साबित होगा। इसके बाद 3 दिग्गज खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

आइये जानते हैं उनके नाम….

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का नाम शामिल है। उनकी उम्र 36 वर्ष हो गई है जो कि उनकी फिटनेस के लिए मुसीबत बन रही है। बढ़ती उम्र का असर उनके खेल और प्रदर्शन पर दिखने लगा है।

वनडे विश्व कप 2023 रोहित शर्मा का तीसरा विश्व कप होगा जिसमें वे भाग लेंगे। इससे पहले वह 2015 और 2019 में इस फॉर्मेट में विश्व कप खेल चुके हैं। दोनों में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर किया था। ऐसे में इस बार रोहित शर्मा पर सभी की नज़रें टिकी होंगी।

रविचंद्रन अश्विन

इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय टीम के लिए साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रविचंद्रन अश्विन का शामिल है। साल 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का अश्विन हिस्सा रहे थे। अश्विन ने अपने अब तक के करियर में 113 वनडे मैच खेले हैं। लंबे वक्त से उन्हें वनडे टीम का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा है।

ऐसे में उम्मीद है कि वनडे विश्व कप 2023 के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। अश्विन ने अपने अब तक के करियर में 113 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं।

इनमें उन्होंने क्रमशः 151 विकेट और 72 विकेट चटकाए हैं। आखिरी बार उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मे खेलते हुए देखा गया था।

शिखर धवन

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन भी वनडे विश्व कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी टीम में वापसी काफी मुश्किल लग रही है। आईपीएल 2023 में भी उनका बल्ला पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।

धवन वनडे के अलावा टी20 और टेस्ट टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट में 2315, 167 वनडे में 6793 और 68 टी20  मैच में 1759 रन बनाए हैं।

0/Post a Comment/Comments