22 साल की उम्र में बने दो बच्चों के पिता, फिर की शादी, बेहद ही रोमांचक है बेन स्टोक्स की लवस्टोरी

 


Ben stokes: इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों एक बार फिर से बल्लेबाजी में कोहराम मचाते नजर आ रहे हैं। एशेज के दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स (Ben stokes) ने शानदार 155 रनों की पारी खेली थी। अपनी शानदार पारी के अलावा बेन स्टोक्स (Ben stokes) इन दिनों अपनी लव स्टोरी की वजह से भी चर्चाओं में आ गए हैं। आपको बता दें कि बेन स्टोक्स की पत्नी का नाम क्लारे रेडक्लिफ है और उनके साथ वह पिछले 10 सालों से बहुत ही खूबसूरत समय गुजार रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी भी लोगों को बेहद पसंद आती है और साथ में इनकी लव स्टोरी तो लोगों को और भी ज्यादा पसंद आ रही है।

बेन स्टोक्स की पत्नी क्लारे रेडक्लिफ लगती है बेहद खूबसूरत

इंग्लैंड टीम के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben stokes) इन दिनों अपनी खूबसूरत पत्नी की वजह से चर्चाओं में है। बेन स्टोक्स की पत्नी का नाम क्लारे रेडक्लिफ है और इन दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। हालांकि इन दोनों की मुलाकात साल 2013 में ही हो गई थी। उसी साल क्लारे रेडक्लिफ ने अपने पिता को खोया था और ऐसे कठिन समय में बेन स्टोक्स ने क्लारे रेफक्लिका शानदार तरीके से साथ निभाया था। लगभग 4 सालों तक लिव-इन में रहने के बाद इन दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया।

इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स(Ben stokes) के निजी जिंदगी की कहानी लोगों को बहुत दिलचस्प लग रही है। साल 2017 में जब बेन स्टोक्स ने क्लारे रेडक्लिफ के साथ शादी की थी तब तक वह पहले ही पिता बन चुके थे। दरअसल जब दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे उसी समय क्लारे रेडक्लिफ बेन स्टोक्स के बच्चे की मां बन गई थी। शादी के 1 साल के भीतर ही इन दोनों के बारे में मनमुटाव की खबर सामने आने लगी थी। लेकिन खुद बेन स्टोक्स की पत्नी ने इन बातों को अफवाह बताया और यह कहा कि बेन स्टोक्स एक अच्छे जीवन साथी है और इन दोनों के रिश्ते में सब कुछ सही चल रहा है।

0/Post a Comment/Comments