अंबानी के पैसौं पर चुनी जाएगी 2023 विश्व कप की टीम, मुंबई इंडियंस के ये 7 खिलाड़ी होंगे मुख्य हिस्सा

 


World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की मेजबानी इस साल भारत करने जा रहा है। ऐस में देखने वाली बात होगी कि 2011 वाला करिश्मा एक बार फिर से टीम इंडिया (Team India) दोहरा पाने में सफल हो पाती है या नहीं। पिछली बार एम एस धोनी की कप्तानी में भारत ने विश्व कप पर कब्जा किया था। देखना है क्या यही कारनामा भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवआई में कर पाती है या नहीं। इसी बीच विश्व कप के लिए टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय टीम आ चुकी है। इस टीम में 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

8 अक्टूबर से टीम इंडिया करेगी अपने अभियान की शुरुआत

भारत में इस साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) का आयोजन होना है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की 10 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी। पिछले दिनों विश्व कप के कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले से होगा। वहीं टीम इंडिया (Team India) का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ चेपॉक में होगा। भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच 15 अक्टूबर होगा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की मेजबानी करेगा।

टीम में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का रहेगा दबदबा

दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक जिस टूर्नामेंट का चार साल इंतजार करते हैं वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। हम बात कर रहे हैं आईसीसी विश्व कप की जिसकी मेजबानी इस साल भारत कर रहा है। इसी बीच विश्व कप के लिए टीम इंडिया की संभावित 15 सदस्यीय टीम आ चुकी है। लंबे समय से चोट के चलते बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह की वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के लिए टीम इंडिया (Team India) में वापसी होगी। यही नहीं विश्व कप की टीम में जसप्रीत बुमराह के अलावा मुंबई इंडियंस के 6 अन्य खिलाड़ियों का दबदबा रहने वाला है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, पियूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर वो खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। आइए एक नजर डालें 15 सदस्यीय टीम पर।

विश्व कप के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, पियूष चावला, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्जुन तेंदुलकर।

0/Post a Comment/Comments