WATCH: नीदरलैंड्स-जिम्बाब्वे मैच के बीच छाए एमएस धोनी, भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजा माही के नाम का डंका

 


Ms Dhoni : विश्व क्रिकेट में इन दिनों वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेला जा रहा है। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करके टीमों को सीधे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा और इसी कड़ी में बीते दिनों नीदरलैंड और जिंबाब्वे की टीम आमने-सामने थी। हरारे क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा था जिसमें नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए थे। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज कर ली लेकिन इस मुकाबले में जिंबाब्वे की जीत से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) के नाम की चर्चा होने लगी।

जिंबाब्वे की जीत से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी की होने लगी मैदान में चर्चा

महेंद्र सिंह धोनी (Ms dhoni)विश्व क्रिकेट में एक ऐसा नाम है जिनकी लोकप्रियता की बराबरी कर पाना किसी के बस की बात नहीं है। इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही 4 साल पहले संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी लोकप्रियता का आलम साल 2023 के आईपीएल में भी देखने को मिला था। हाल ही में वर्ल्ड कप क्वालीफायर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब नीदरलैंड और जिंबाब्वे के मुकाबले में एक समर्थक धोनी की जर्सी लेकर पहुंचा था जिसे देखकर सभी लोग यह कहते नजर आए की धोनी की लोकप्रियता की बराबरी करना किसी के बस की बात नहीं है।

जिंबाब्वे और नीदरलैंड के बीच में मुकाबला देखने पहुंचे धोनी के दर्शक

महेंद्र सिंह धोनी (Ms dhoni)के समर्थक पूरी दुनिया में मौजूद है इस बात की चर्चा कई मौकों पर होती रही है। हाल ही में इसका नजारा भी लोगों को तब देखने को मिला जब नीदरलैंड और जिंबाब्वे की टीम हरारे क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थी। इस मुकाबले में कई समर्थक चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनकर पहुंचे हुए थे और वह मैदान में महेंद्र सिंह धोनी के नाम का नारा भी लगाते नजर आ रहे थे। जिस किसी ने भी महेंद्र सिंह धोनी की इस फैन फॉलोइंग को देखा है तो सभी लोग एक सुर में यही कहते नजर आ रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता की बराबरी कर पाना किसी खिलाड़ी के बस की बात नहीं है। हर किसी को यह उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल 2024 में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

0/Post a Comment/Comments