क्रिकेट से लिया संन्यास, अब सियासत की पिच पर परचम लहराएंगे अंबाती रायडू, आंध्र प्रदेश की इस पार्टी से जुड़े

 


Ambati rayudu: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल आईपीएल का खिताब जीत लिया था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंबाती रायडू ने शानदार पारी खेली थी। हालांकि फाइनल मुकाबले के बाद अंबाती रायडू ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। नम आंखों से उन्होंने क्रिकेट के मैदान को छोड़ा था और खुद महेंद्र सिंह धोनी ने अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को एक शानदार खिलाड़ी बताया था। क्रिकेट जगत से संन्यास लेने के बाद अब हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ एक  बड़ी जानकारी साझा की है।

अंबाती रायडू का करियर रहा है बेहद शानदार

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अहम सदस्यों में से एक अंबाती रायडू ने साल 2023 में आईपीएल से संन्यास ले लिया है। हालांकि जिस अंदाज में यह खिलाड़ी खेल रहा था उसे देख कर सब को ऐसा लग रहा था जैसे अभी भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बाकी है। क्रिकेट जगत से संन्यास लेने के बाद अब अंबाती रायडू (Ambati rayudu)के बारे में यह बात कही जा रही है कि बहुत ही जल्द वह राजनीति को ज्वाइन कर सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा की होगी छुट्टी, 80 की औसत से रन बनाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा नंबर-3 पर मौका

राजनीति के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं अंबाती रायडू

चेन्नई सुपर किंग्स से संन्यास लेने के बाद अब अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) जल्दी ही राजनीति के क्षेत्र में अपने कदम को रख सकते हैं। इस खिलाड़ी की मुलाकात हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ में हुई है और काफी देर तक इन दोनों की बातचीत चली थी। इन दोनों की मुलाकात को देखकर ही यह बात कही जा रही है कि आने वाले समय में अंबाती रायडू जरूर मध्य प्रदेश के चुनाव में खड़े हो सकते हैं।

इस खिलाड़ी की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान से ही रही थी और इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए कई राजनीति पार्टियां अंबाती रायडू (Ambati rayudu)से मुलाकात करती हुई नजर आ रही है। अब देखना यह है कि अंबाती रायडू खुद अपने करियर को लेकर क्या बड़ा फैसला लेते हैं क्योंकि क्रिकेट में यह खिलाड़ी बेहद सफल रहा था अब राजनीति उनके लिए कैसा साबित होता है यह देखने वाली बात होगी।

0/Post a Comment/Comments