इस साल भारत में पुरुष आईपीएल की तर्ज पर ही महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई थी। जिसमें 5 टीमों ने हिस्सा लिया था। महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर ने अपनी टीम के प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को विजेता भी बनाया था। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी साथी वेस्टइंडीज टीम की खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इस समय खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं।
सुर्खियों में आई मुंबई इंडियंस की ये खिलाड़ी
महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाली वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हेली मैथ्यूज हैं, जो पुरुष मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर की वजह से इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
दरअसल दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे का ऑटोग्राफ ही मांग रहे हैं। बता दें कि इस फोटो को मुंबई इंडियंस की ऑफिशल अकाउंट से शेयर किया गया है।
सोशल मीडिया पर छाई हुई है ये तस्वीर
दरअसल मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल अकाउंट से एक तस्वीर को शेयर किया गया है। जिसमें हेली की फोटो के नीचे जोफ्रा कमेंट करते हैं कि ” क्या मैं आपका ऑटोग्राफ ले सकता हूं।” जिसका रिप्लाई देते हुए महिला खिलाड़ी ने कहा है कि “क्या मैं आपका ऑटोग्राफ ले सकती हूं”
दोनों खिलाड़ियों के द्वारा किए गए इस कमेंट पर फैंस भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस का मानना है कि दोनों के बीच में चक्कर चल रहा है तो वहीं कुछ फैंस से हवाबाजी बता रहे।
एक ही टीम का हिस्सा है दोनों खिलाड़ी
हेली मैथ्यूज और जोफ्रा दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। जहां जोफ्रा ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं, तो वहीं हेली मैथ्यूज महिला प्रीमियर लीग में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि हेली ने 10 मुकाबले खेलते हुए 5.94 की इकोनॉमी साथ 16 विकेट अपने नाम किए।
एक टिप्पणी भेजें