WATCH: MI को हराकर लाइमलाइट में छाए धोनी, नीता अंबानी ने की जमकर तारीफ, तो अर्जुन तेंदुलकर ने लिया ‘गुरूमंत्र’

 


Ms dhoni:महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी लोकप्रियता कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। संन्यास लेने के बाद भी धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपना जो हुनर दिखा रहे हैं वह वाकई में काबिले तारीफ है। शनिवार को ही चेन्नई का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हुआ जिस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद धोनी का खास व्यवहार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद धोनी सबसे पहले मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी से मिलने पहुंच गए।

नीता अंबानी से मुलाकात करते नजर आए धोनी

विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक धोनी इन दिनों फिर से अपने शानदार व्यवहार से लोगों के दिलों को जीत रहे हैं। धोनी(Ms dhoni) ने हाल ही में जब मुंबई को हराया तब उस दौरान मैदान में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी पहुंची हुई थी। नीता अंबानी से इसके बाद धोनी मिलने पहुंचे और काफी देर तक इन दोनों ने एक दूसरे के साथ गुफ्तगू की। सिर्फ यही नहीं धोनी हमेशा ही मुकाबलों के बाद युवाओं को टिप्स देते नजर आते हैं। इस मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला जब धोनी सचिन के लाडले के साथ बात करते नजर आए।

माही ने दिए अर्जुन तेंदुलकर को टिप्स

सीएसके के कप्तान धोनी (Ms dhoni)हमेशा ही अपने शानदार अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। दरअसल मुकाबले के बाद वह हमेशा यंगस्टर को टिप्स देते नजर आते हैं और चेन्नई और मुंबई के मुकाबले के बाद भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस मुकाबले के बाद वह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को काफी देर तक कुछ समझाते नजर आ रहे थे। अर्जुन तेंदुलकर को 2 सीजन में इंतजार के बाद मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में खेलने का मौका दिया है। जिस किसी ने भी अर्जुन तेंदुलकर और माही को एक साथ देखा है तब सभी लोग अब यह कहते नजर आ रहे हैं कि, अब अर्जुन तेंदुलकर को अच्छा प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक सकता।

0/Post a Comment/Comments