
कोहली के अंदाज में मनाया जश्न
आपको बताते चलें कि विराट कोहली (Virat Kohli) एक विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं और कोहली का नाम हर क्रिकेट प्रेमी सम्मान के साथ लेता है। लेकिन, विराट का अग्रेवीस अवतार कुछ लोगों को कम ही पसंद हैं। जैसे की वे शतक बनाने के बाद जश्न मानते हैं, वैसा सीन देखने लायक होता है। हालाँकि, बंगलादेशी क्रिकेटर ने उसी दृश्य को फिर से री-क्रियेट किया है।
नजमुल हुसैन ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद में ठीक विराट कोहली (Virat Kohli) वाले स्टाइल में ही जश्न मनाया है। उन्होंने सबसे पहले तो भागते हुए छलांग लगाई, उसके बाद जोर से वे चिल्लाए और फिर उन्होंने बल्ले को चूमते हुए फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। उनकी इसी जश्न के कारण मीडिया पर विराट कोहली फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
कोहली के साथ हो चुका है पंगा
गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए बंगलादेश दौरे पर गई थी, तब विराट कोहली (Virat Kohli) और नजमुल हुसैन के बीच कुछ पंगा हो गया था। हालाँकि, यह बात उतनी आगे नहीं बढ़ी थी। असल में उस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा था। जिसमें विराट कोहली बंगलादेशी क्रिकेटर को शॉट खेलने के लिए उकसाते हुए दिखाई दे रहे थे, क्योंकि दिन का खेल समाप्त होने में 6 ओवर बचे थे और रोशनी कम भी हो रही थी। इस दौरान बंगलादेशी बल्लेबाज समय खराब करने में लगे हुए थे।
ये देखिए वीडियो:-
Maiden ODI hundred for Najmul Hossain Shanto.#IREvBAN #BANvIREpic.twitter.com/cBW6uMDlDr
— Cricket With Abdullah 🏏 (@Abdullah__Neaz) May 12, 2023
Post a Comment