VIDEO: मार्कस स्टोयनिस ने लगाया आसमान छू जाता 89 मीटर का छक्का, खुद रह गए हैरान


Marcus Stoinis:
मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच आईपीएल का 63वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को बिल्कुल सही भी साबित किया जब पावरप्ले के अंदर ही मुंबई ने लखनऊ के 3 विकेट गिरा दिया। उसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस जिनका अभी तक का सीजन कुछ खास साबित नहीं हो रहा था। लेकिन मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में स्टोइनिस पहली गेंद से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। पावरप्ले के समाप्त होने के बाद आठवें ओवर में स्टोइनिस ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसे देख रोहित शर्मा दंग रह गए और गेंद सीधे दर्शकों के बीच जाकर गिरी।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच चल रहा है बेहद रोचक मुकाबला

आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ की टीमें एक दूसरे से मुकाबला कर रही है। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम की शुरुआत तो खराब हुई लेकिन उसके बाद उसके कप्तान क्रूणाल पांड्या ने पारी को संभाल लिया। दूसरे छोर पर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis)भी शानदार लय में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस मुकाबले में स्टोइनिस ने अपने तेवर पारी के आठवें ओवर में दिखाया। दरअसल इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने रितिक शौकीन को 89 मीटर का शानदार छक्का लगाया जिसका वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

मार्कस स्टोइनिस ने लगाया शानदार छक्का

मुंबई इंडियंस और लखनऊ के बीच चल रहे मुकाबले में लखनऊ की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14वे ओवर तक लखनऊ की टीम ने 100 रनों के आंकड़े को छू लिया है जिसमें स्टोइनिस शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस बल्लेबाज ने अपनी पारी का पहला छक्का रितिक शौकीन की गेंद पर लगाया। 8वे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तकरीबन 2 मीटर आगे बढ़कर मिडविकेट पर छक्का लगाया। लखनऊ के मैदान पर 89 मीटर का छक्का लगा पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के इस शानदार शॉट कि सभी लोग तारीफ कर रहे हैं।

मार्कस स्टोइनिस का देखे 89 मीटर का लंबा छक्का

0/Post a Comment/Comments