“संन्यास ने बाद अब राजनीति” तमिलनाडु के CM ने धोनी को लेकर कही ऐसी बातें की फैंस का चकरा गया सर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में हुए एक समारोह में धोनी की जमकर तारीफ की है।

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव और शानदार खेल की समझ के दुनियाभर में सैंकड़ों फैंस मौजूद है। धोनी की अगुवाई में भारत ने कई अहम टूर्नामेंट जीत रखे है। जिनमें 2007 का टी-20आई वर्ल्डकप, 2011 का वनडे वर्ल्डकप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी सबसे प्रमुख है। लेकिन पिछले कुछ सालों से धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

अब धोनी को उनके फैंस केवल आईपीएल में खेलते देख पाते हैं, हालांकि पिछले कुछ समय से धोनी के आईपीएल से भी रिटायरमेंट लेने की अफवाहों ने क्रिकेट मार्केट में गरमाया हुआ है। अभी धोनी जारी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करने में व्यस्त है। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में हुए एक समारोह में धोनी की जमकर तारीफ की है।

एमके स्टालिन ने एमएस धोनी की तारीफ में पढ़े कसीदे

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार खिताब जिताया है। झारखंड से तालुक रखने वाले धोनी की तमिलनाडु में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जिसको चेन्नई में होने वाले मुकाबलों के दौरान मैदान में मौजूद रहकर महसूस किया जा सकता है। इसी बीच धोनी के फैंस लिस्ट में एक ओर नाम जुड़ गया है। वह नाम है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान स्टालिन ने धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि हम राज्य में कई धोनी बनाना चाहते हैं। चेन्नई में “तमिलनाडु चैंपियंस फाउंडेशन” और “मुख्यमंत्री ट्रॉफी” लोगो के लॉन्च पर मुख्यमंत्री स्टालिन ने धोनी को तमिलनाडु के गोद लिए बेटे के रूप में संबोधित किया। 

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक स्टालिन ने कहा कि ‘सभी की तरह मैं भी धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं, हालही में मैं आईपीएल के मुकाबले देखने के लिए दो बार चेपॉक स्टेडियम में गया था। उसकी वजह थी धोनी को बैटिंग करते देखना। मुझे भरोसा है कि धोनी अभी कुछ साल ओर चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे। देशभर के युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे धोनी कई और युवाओं को नए धोनी बनने की प्रेरणा देंगें। एक पिछड़े परिवार से आने के बावजूद धोनी ने अपने मेहनत के दम पर नाम कमाया है। हम तमिलनाडु से क्रिकेट ही नहीं बल्कि सभी खेलों से कई धोनी बनाना चाहते हैं।’

यहां देखिए एमके स्टालिन का वीडियो और फैंस के रिएक्शन

0/Post a Comment/Comments