जब गौतम गंभीर ने किया था धोनी के ईगो से खिलवाड़, पूर्व खिलाड़ी का हैरान करने वाला खुलासा


आईपीएल 2023 का रोमांच इस वक्त सर चढ़कर बोल रहा है। खास तौर पर इस वक्त एक मुद्दा सबसे ज्यादा गर्माया हुआ है और वो है गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच लड़ाई जो कि बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हुई। सोशल मीडिया पर इस झगड़े को लेकर सबसे ज्यादा बात चल रही है। लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में उस कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जब महेंद्र सिंह धोनी के ईगो के साथ गौतम गंभीर ने खिलवाड़ किया था और यह बात भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने की है।

आपको बता दें गौतम गंभीर ने लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की कप्तानी की है। उन्होंने अपनी कप्तानी में दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल का विजेता भी बनाया है। इसी बीच जब भी कोलकाता का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होता था तो जिस तरह से गौतम गंभीर महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के वक्त फील्डिंग लगाते थे उसी को लेकर इरफान पठान ने खुलासा किया है।

इरफान पठान ने गौतम गंभीर को लेकर कहा कि ” जब भी कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच मुकाबला होता था और महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आते थे तब गौतम गंभीर बिल्कुल सभी फील्डरों को पास में लगा देते थे और गेंदबाजी सुनील नारायण, पीयूष चावला जैसे स्पिन गेंदबाजों को देते थे और महेंद्र सिंह धोनी को अपने जाल में फंसा लेते थे। एक तरह से गौतम गंभीर महेंद्र सिंह धोनी के ईगो के साथ खेलते थे।

0/Post a Comment/Comments