
10 मई को आईपीएल का 55वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। दिल्ली के लिए जरूरी इस मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 27 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। दिल्ली की इस हार के बाद प्लेऑफ़ की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। मुकाबले के बाद धोनी के साथ दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
धोनी से बात करते पृथ्वी शॉ की तस्वीर हुई वायरल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। दिल्ली अभी 12 मुकाबलों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। दिल्ली की हार के पीछे बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन मुख्य कारण था। कप्तान डेविड वार्नर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे थे। इन शर्मनाक प्रदर्शन वाले बल्लेबाजों में दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ भी शामिल थे। शॉ के लिए यह सीजन अब तक बेहद खराब रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे शॉ को पिछले कुछ मुकाबलों से दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिल रही है। उनकी जगह इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट को टीम में शामिल किया गया है।
इसी बीच चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ धोनी से बात करते नजर आ रहे थे। देखते-ही-देखते दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस पृथ्वी शॉ को धोनी से मिले ज्ञान को अपने तरीके से बयान करते नजर आए। एक फैन ने लिखा ‘धोनी ने शॉ से कहा कि ‘भाई दारू पीना छोड़ दे, और लड़कीबाजी तो बिल्कुल भी नहीं करनी’ साथ ही कुछ लोगों ने पृथ्वी शॉ के हर मुश्किल समय में साई बाबा की तस्वीर शेयर करने को लेकर कहा’ अब सही भगवान चुना है।’ इस तरह के कई मजेदार रिएक्शन सोशल मेदाई पर देखने को मिले है।
यहां देखिए वायरल तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन
रायडू की जगह ले ले अपनी टीम मैं लाइफ बन जायेगी लड़के की
— KANHAIYA CHAUHAN (@KANHAIY95236126) May 11, 2023
ab next match mein isne galti se fifty maar di thala pura credit lega phir 🤐.
— अल्हड़ बालक (@haryanvi008) May 11, 2023
Thala : itni mat piiya kar
— Ankit Dubey (@Tweefusion) May 11, 2023
Ab sahi bhagwan ko chuna hai shaw ne
— ..... (@Ankit_____Ratio) May 11, 2023
Ab yeh bhi run marega🧿🥹
— Aarsh Jain (@arsxxhyyy_) May 11, 2023
Ab to bas Maahi bhai hi Prithvi ke carrier ko nayi disha dikhla sakte hain.
— रणवीर सिंह Ranveer Singh (@AntiMlechh) May 11, 2023
Dekh tu apna DC se contract cancel kar or oction me aa hum lenge tujhe fir dekh tu moz ho jaayegi teri pic.twitter.com/k87oIPY6Qh
— Impawan (@Impawan15422734) May 11, 2023
Please thala suggest King Kohli to leave Harcb 😭
— HaRCB_Forever (@harcb_0trophy) May 11, 2023
Post a Comment