“वह अगले साल 2024 में भी IPL खेल…” सुरेश रैना ने धोनी को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, संन्यास की बताई सच्चाई

 


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। हर फ्रेंचाइजीस के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए कमर कस रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी नेट प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस बीच उनके संन्यास की भी बातों को हवा मिल रही है। वहीं अब उनके सबसे करीबी दोस्त सुरेश रैना (Suresh Raina) ने धोनी के संन्यास से जुड़ा बड़ा खुलासा कर दिया है।

रैना ने दी माही फैंस को गुड न्यूज

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के उनके पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) को लगता है कि एमएस धोनी जितने फिट हैं उनको देखकर लगता है कि वह आईपीएल का अगला सीजन भी खेल सकते हैं। सुरेश रैना इस वक्त दोहा के कतर में खेली जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (LLC 2023) में इंडिया महाराजा का हिस्सा हैं। रैना ने अंतिम बार आईपीएल में 2021 के सीजन में हिस्सा लिया था। उसी साल CSK ने भी धोनी की कप्तानी में चौथी बार आईपीएल जीता था।

आपको बताते चलें कि सुरेश रैना (Suresh Raina) ने हालांकि यह भी उम्मीद जताई है कि एम एस धोनी (MS Dhoni) के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। सुरेश रैना ने कहा कि यह सही है कि एम एस धोनी इस सीजन से पहले नेट्स में कड़ा अभ्यास भी कर रहे हैं, मगर उनके लिए सामंजस्य बैठाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है, क्योंकि धोनी ने एक साल से कोई भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है।

2024 में भी आईपीएल खेलेंगे धोनी

गौरतलब है कि धोनी ने पहले यह भी कहा था, “चेन्नई में नहीं खेलना तथा धन्यवाद कहना अनुचित होगा।” वहीं हाल ही में सुरेश रैना (Suresh Raina) से पूछा गया था कि क्या उनको लगता है कि एमएस धोनी अगले सत्र में पूर्व क्रिकेटर्स वाली इस लीग में उनके साथ टीम में शामिल हो सकते हैं? इसके जवाब में रैना ने कहा कि काश वह ऐसा कर पाता, मगर हमें यह भी देखना होगा कि धोनी की प्रतिबद्धता क्या है। वह अगले साल 2024 में भी IPL खेल सकता है, आप कुछ भी नहीं जानते। सुरेश रैना के इस बयान से यह लगता है कि, धोनी इस साल का आईपीएल पूरा खेलने वाले हैं।

0/Post a Comment/Comments