शुभमन गिल या फिर हैरी ब्रुक, कौन हैं भविष्य का सुपरस्टार? स्टीव स्मिथ ने दिया जवाब और बताया अगला महान खिलाड़ी


भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं और उनके बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलने की पूरी संभावना है। युवा बल्लेबाज गिल 23 साल की उम्र में दुनिया में तूफान ला रहे हैं तो इंग्लैंड का एक और क्रिकेटर है जो कुछ ऐसा ही कर रहा है। ये खिलाड़ी हैरी ब्रुक हैं। अब स्टीव स्मिथ ने इन दोनों में कौन हैं बेहतर? इस बारे में बयान दिया हैं।

गिल को हैरी ब्रुक दे रहे टक्कर

23 वर्षीय हैरी ब्रूक निश्चित रूप से क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं। गिल और ब्रुक दोनों को विश्व क्रिकेट में अगले बड़े सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा है। इसी बीच प्रीमियर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को हाल ही में ESPNCricinfo पर दो शुभमन गिल और हैरी ब्रुक के बीच चयन करने के लिए कहा गया था।

स्मिथ ने ब्रुक को बताया गिल से बेहतर

दरसल ESPNcricinfo पर हुए एक इंटरव्यू के दौरान स्टीव स्मिथ से पूछा गया कि शुभमन गिल (Shubhman Gill) और हैरी ब्रुक (Harry Brook) इन दोनों में से आप भविष्य का सुपरस्टार किस खिलाड़ी को समझते हैं। इस बार जवाब देते हुए स्टीव स्मिथ ने साफ तौर पर हैरी ब्रुक का नाम लिया। स्टीव स्मिथ के द्वारा कही गई इस बात के ऊपर शुभमन गिल के कई सारे चाहने वाले अब सोशल मीडिया पर स्टीव स्मिथ की आलोचना कर रहे हैं।

शुभमन गिल का अब तक का रिकॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुभमन गिल ने भारत के लिए अभी तक कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 32 की औसत से कुल 736 रन जोड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने कुल 21 वनडे पारियों में 1254 73.76 की औसत से बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 6 टी20 मैचों में कुल 202 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक भी शामिल है।

हैरी ब्रुक का रिकॉर्ड

वही बात की जाए इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक (Harry brook) की तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए अभी तक पांच टेस्ट मैच में कुल 8 पारियां खेलते हुए 623 रन बनाए हैं। जिसमें उनके द्वारा तीन बार शतक और तीन बार अर्धशतक लगाए गए। इसके अलावा वह तीन वनडे मैच में कुल 86 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही 17 t20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 372 रनों का योगदान दिया है।

0/Post a Comment/Comments