न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में इस खिलाड़ी का डेब्यू हुआ तय! विराट के चहेते खिलाड़ी को रोहित देंगे प्लेइंग XI में मौका


भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन-डे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम यह पिछले दो मैच जीतकर पहुंची है। भारतीय टीम तीसरा मैच जीतकर भी सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। टीम इस मैच में किसी भी तरह की कोई कमी रखना नहीं चाहेगी। यही कारण है कि टीम इंडिया इस मैच में इंदौर के ही धाकड़ बल्लेबाज को खेलने का मौका देगी।

रजत पाटीदार को मिल सकता है मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन-डे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम इंदौर के लोकल बाॅय रजत पाटीदार को मौका दे सकती है। रजत पाटीदार को टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव या फिर हार्दिक पंड्या की जगह मौका दे सकती है। यह दोनों ही खिलाड़ी इस सीरीज में अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

वही आपको बता दें कि, रजत पाटीदार को इस सीरीज़ के लिए पहले नहीं चुना गया था। लेकिन सीरीज़ के शुरु होने के पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। जिसके कारण वह पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में रजत पाटीदार को शामिल किया गया है।

आईपीएल में किया था जबरदस्त प्रदर्शन

वही आपको बता दें कि रजत पाटीदार को आईपीएल के 2022 सत्र से पहचान मिली थी। उन्होंने आईपीएल में विराट कोहली की टीम आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए कई ताबड़तोड़ पारियां खेली थीं और अपनी टीम को मैच जिताए थे।

रजत ने आईपीएल 2022 के 8 मैचों में 1 शतक और अर्धशतक की बदौलत कुल 333 रन बना थे। उन्होंने एलीमिनिटेर में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ शतक लगाकर सभी को चौंका दिया था। उस शतक के बाद पूरे देश और दुनियाभर में एक अलग पहचान मिल गई थी।

रजत पाटीदार ने अपने इस फॉर्म को घरेलू क्रिकेट में भी जारी रखा। उन्होंने 50 फर्स्ट क्लास मैचों में 3668 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं। वहीं, 51 लिस्ट मैचों में उन्होंने 1648 रन बनाए हैं। इस समय वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। यही कारण है कि उन्हें उनके घरेलू मैदान पर डेब्यू का मौका मिल सकता है।

0/Post a Comment/Comments