Womens T20 World Cup 2023: 10 टीमों के बीच होंगे 23 मुकाबले; जानें शेड्यूल, स्क्वॉड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक सभी जानकारी

Womens T20 WC 2023: वुमेंस अंडर-19 विश्वकप के बाद अब साउथ अफ्रीका में 10 फरवरी से वुमेंस टी20 विश्वकप 2023 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच खिताब जीतने के लिए भिड़ंत होगी। सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप- 1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश हैं तो ग्रुप- 2 में भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और इंग्लैंड। वुमेंस टी20 विश्वकप का पहला मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच केपटाउन में खेला जाएगा, वहीं फाइनल मैच भी 26 फरवरी को केपटाउन में होगा। भारत में टूर्नामेंट का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी।

ग्रुप- 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश

ग्रुप- 2: भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और इंग्लैंड

वुमेंस टी20 विश्वकप 2023 का शेड्यूल

10 फरवरी

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 10:30 PM

11 फरवरी

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड: बोलैंड पार्क, पार्ल- 6:30 PM

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: बोलैंड पार्क, पार्ल- 10:30 PM

12 फरवरी

भारत बनाम पाकिस्तान: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 6:30 PM

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 10:30 PM

13 फरवरी

आयरलैंड बनाम इंग्लैंड: बोलैंड पार्क, पार्ल- 6:30 PM

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड: बोलैंड पार्क, पार्ल- 10:30 PM

14 फरवरी

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा- 10:30 PM

15 फरवरी

भारत बनाम वेस्टइंडीज: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 6:30 PM

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 10:30 PM

16 फरवरी

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा- 6:30 PM

17 फरवरी

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 6:30 PM

वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 10:30 PM

18 फरवरी

इंग्लैंड बनाम भारत: सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा- 6:30 PM

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा- 10:30 PM

19 फरवरी

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: बोलैंड पार्क, पार्ल- 6:30 PM

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: बोलैंड पार्क, पार्ल- 10:30 PM

20 फरवरी

भारत बनाम आयरलैंड: सेंट जॉर्ज पार्क, गेकेबेरा- 6:30 PM

21 फरवरी

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 6:30 PM

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 10:30 PM

23 फरवरी

पहला सेमीफाइनल: न्यूलैंड्स, केप टाउन (A1 v B2)- 6:30 PM

24 फरवरी

दूसरा सेमीफाइनल: न्यूलैंड्स, केप टाउन (B1 v A2)- 6:30 PM

26 फरवरी

फाइनल: न्यूलैंड्स, केप टाउन- 6:30 PM

वुमेंस टी20 विश्वकप 2023 स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलेघ गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), मारूफा अख्तर, फहिमा खातून, सलमा खातून, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, रुमाना अहमद, लता मोंडोल, शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, रितु मोनी, दिशा बिस्वास, सोभना मोस्तरी, फरगना हक कनिष्ठा।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बेज़ुइडेनहॉट, एडेन कार्सन, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेन्सेन, फ्रान जोनास, अमेलिया केर, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तूबा हसन।

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डैनी व्याट।

आयरलैंड: लौरा डेलानी (कप्तान), जॉर्जीना डेम्पसे, एमी हंटर, शौना कवनघ, अर्लीन केली, गेबी लुईस, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लिआह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, रेबेका।

वेस्टइंडीज: अभी घोषित होना बाकी है।

दक्षिण अफ्रीका: अभी घोषित होना बाकी है।

श्रीलंकाः अभी घोषित होना बाकी है।

0/Post a Comment/Comments