विराट कोहली की टीम के साथ ट्विटर पर हुई बड़ी घटना, IPL फ्रेंचाइजी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?


आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट 21 जनवरी की आधी रात को हैक कर लिया गया है। इस दौरान हैकर्स ने आरसीबी के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट का नाम भी बदल दिया है , इसी के साथ इस अकाउंट से कई सारे अलग-अलग पोस्ट भी ट्वीट किए गए।

बता दें इस बात की जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट करके दी है। क्या है पूरा मामला छलिया आपको बताते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी जानकारी

फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा है कि“आरसीबी का ट्विटर अकाउंट 21 जनवरी 2023 की सुबहर करीब 4 बजे हैक हो गया था। इस दुर्भाग्यशाली घटना के बाद हमारे पास से अकाउंट के सभी अधिकार कुछ देर के लिए चले गए थे। ट्विटर की सभी प्राइवेसी गाइडलाइन्स फॉलो करने के बाद भी जो यह घटना हुई वो हमारे कंट्रोल में नहीं थी। इसके बाद प्रोफाइल से जो भी ट्वीट और रिट्वीट हुए हम उसका कोई भी समर्थन नहीं करते हैं। साथ ही सभी फैंस से असुविधाओं के लिए खेद भी जताते हैं। “

अकाउंट हैक होने के बाद हुए 2 ट्वीट

दरअसल आरसीबी का अकाउंट हैक होने के बाद फ्रेंचाइजी के अकाउंट से 2 ट्वीट हुए। सुबह 6:30 बजे एक ट्वीट हुआ और इन दोनों ही ट्वीट में कार्टून दिखाई दे रहे थे यह दोनों ही ट्वीट किसी बैटिंग है गेमिंग एप जैसे दिख रहे थे।

इस घटना के बाद अकाउंट की प्रोफाइल भी गायब हो गई। अब ये देखना दिलचस्प हो सकता है कि फ्रेंचाइजी के ट्विटर एकाउंट पर खड़ी हुई है समस्या दूर होगी।

पहले भी हैक हो चुका है आरसीबी का ट्वीटर अकाउंट

दरअसल ये पहली बार नहीं है जब आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ हो। सितंबर 2021 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था। लेकिन तब फ्रेंचाइजी ने से जल्द ही रिस्टोर कर लिया था।

21 जनवरी को है, तो इस अकाउंट को आरसीबी अभी तक रिस्टोर नहीं कर पाई है बता दें कि आरसीबी के ट्विटर पर 6.4 मिलियन फॉलोअर है सितंबर 2009 में इसे क्रिएट किया गया था।

0/Post a Comment/Comments