‘अरे ये बूढ़ा कौन है’ धोनी की वायरल तस्वीर ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, आप भी नहीं पहचान पाएंगे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता एमएस धोनी को फील्ड पर हर फैंस देखना चाहते हैं। भारतीय टीम के लिए धोनी ने वो किया है जो शायद ही कपिल देव को छोड़कर किसी और कप्तान ने किया होगा। धोनी ने युवा टीम के साथ 20-20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन जीता था। और पूरे विश्व में एक बेहतरीन कप्तान के तौर पर अपना लोहा मनवाया था। धोनी ने इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3 ट्रॉफी जीतने वाले वह भारत के एकमात्र कप्तान हैं।

लेकिन वह यही तक नहीं रुके उन्होंने घरेलू स्तर में भी झंडे गाड़े हैं। बता दें कि, धोनी के नेतृत्व में, उनकी टीम चेन्नई ने चार बार इंडियन 20-20 लीग का खिताब जीता है। वह इंडियन टी-20 लीग 2023 तक 42 साल के हो जाएंगे और इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। उन्होंने सीएसके को 13 में से 11 सीजन में प्लेऑफ़ में पहुँचाया है जो एक कमाल का रिकार्ड है।

लेकिन धोनी की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही जिसे देखकर शायद आपके दिल को थोड़ा सा दुख हो।

आइए देखें एमएस धोनी की लेटेस्ट तस्वीर

इस ट्वीट की बात करें तो इसमें भारतीय कप्तान एमएस धोनी नजर आ रहे हैं, जो प्रैक्टिस करने के लिए जा रहे हैं। चेन्नई के कप्तान की जिम्मेदारी वापस मिलने के बाद धोनी चाहेंगे की वह अपना आखिरी इंडियन 20-20 लीग जीतें और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहें।

इसलिए वह इस बार पूरी तैयारी के साथ दिख रहे हैं और वह जरूर चाहेंगे की उनसे कहीं भी चूक न हो। सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वह इंडियन 20-20 लीग 2023 के लिए अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं। धोनी की यह तस्वीर देखकर फैंस काफी खुश हैं और साथ ही दुखी भी हैं कि वह बूढ़े होते जा रहे हैं और शायद आखिरी बार लोग उन्हें खेलता दिखें।

इस तस्वीर के वायरल होते ही फैंस ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

0/Post a Comment/Comments