न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम देख समझ से परे हैं चयनकर्ताओं के ये तीन फैसले


श्रीलंका से तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 जनवरी से हैदराबाद में होगी। इस सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा की गई। इस टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई।

इस टीम का चयन चेतन शर्मा की नई चयन कमेटी ने की है। चयनकर्ताओं ने इस टीम को चुनने के दौरान कई ऐसे फैसले लिए जो सभी के समझ से परे नजर आ रहे हैं। आज हम आपको तीन ऐसे ही फैसलों के बारें में बताने वाले हैं। जो एकदिवसीय टीम से बिल्कुल समझ से परे नजर आ रहे हैं।

1.के एस भरत का चुना जाना

आगामी एकदिवसीय सीरीज के लिए पहली बार के एस भरत को भारतीय टीम में चुना गया है। के एस भरत को के एल राहुल की जगह चुना गया है। के एस भरत का अब तक लिस्ट ए करियर का रिकॉर्ड उनके एकदिवसीय टीम में जगह के साथ बिल्कुल न्याय नहीं करता है।

वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट की तरह लिस्ट ए क्रिकेट में अपनी गहरी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने अब तक 64 मैचों में महज 77 के स्ट्राइक रेट से 1950 रन बनाए है। जो कि अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के लिए ना काफी है। यही कारण है कि उन्हें चुने जाने का फैसला सभी के समझ से परे नजर आ रहा है।

2. शिखर धवन को न चुना जाना

एक समय में भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान शिखर धवन अब भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम के आईसीसी प्लेयर कहे जाने वाले शिखर धवन को अचानक से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शिखर धवन ने साल 2022 में कई श्रृंखलाओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम एक भी एकदिवसीय सीरीज नहीं हारी थी।

शिखर धवन इन सीरीज में भारतीय टीम के लीडिंग स्कोरर थे। उन्होंने 2022 में टीम के लिए 600 रन बनाए थे। लेकिन इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बाबजूद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई का यह फैसला सभी की समझ से परे नजर आ रहा है।

3. चार स्पिनरों का चयन

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में चार स्पिनरों को चुना गया है। जिसमें कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर और शहबाज अहमद शामिल हैं।

इन चार स्पिनरों में से किन्हीं दो ही स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने का चांस है। यही कारण है कि इन चार. स्पिनरों को एक साथ चुने जाने का फैसला सभी के समझ से परे नजर आ रहा है।

0/Post a Comment/Comments