धोनी ने परिवार संग कुछ इस अंदाज में मनाया नया साल, देखें वीडियो

नए साल के मौके पर देशवासियों का जोश देखते ही बनता है। छोटा हो या बड़ा, बच्चे हो या बूढ़े हर कोई नए साल के जश्न में डूबा हुआ नजर आता है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नववर्ष की पूर्व संध्या पर पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट की दुनिया में फिनिशिंग मास्टर के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी भी साल 2023 से पहले मस्ती करते हुए नजर आए हैं।

परिवार संग आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं धोनी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह, एमएस धोनी और बेटी जीवा धोनी भी नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते वक्त साक्षी धोनी ने लिखा ‘हैप्पी न्यू ईयर 2023’

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एमएस धोनी परिवार संग न्यू ईयर की आतिशबाजी का मजा ले रहे हैं। हालांकि साक्षी धोनी ने यह नहीं बताया है कि वह वीडियो कहां की है। लेकिन वीडियो में नजारा वाकई काफी ज्यादा शानदार है।

साक्षी की बेटी जीवा धोनी की बाहों में है और काफी मस्ती भरे अंदाज में आतिशबाजी को आसमान की तरफ देख रही है। बता दें कि जैसे ही साक्षी धोनी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर डाली तो फैंस इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो

वही आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताएं तो वह है अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि इंडियन T20 लीग में वह अभी भी खेलते हुए नजर आते हैं।

बता दें कि इंडियन T20 लीग के 16वें सीजन में वह चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे और धोनी ने यह घोषणा कर दी है कि लीग का यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा। खैर देखने लायक बात होगी के एम एस धोनी इस बार क्या कमाल करते हैं।

0/Post a Comment/Comments