साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली PUBG/BGMI टीमों के नाम आए सामने, जानें कौन है टॉप पर?


भारत की TEAM SOUL साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला PUBG/BGMI स्क्वाड रही है। यह रिपोर्ट लिक्विपीडिया की है जो esports की विकिपिडिया है। BGMI के 28 जुलाई, 2022 से देश में सस्पेंड होने के बावजूद, यह टीम हमेशा की तरह लोकप्रिय रही है। इसके साथ ही नोवा एस्पोर्ट्स, बिगेट्रॉन और गॉडलाइक स्टालवार्ट जैसे टीमों ने भी गूगल सर्च की सूची में बड़ी छलांग लगाई है।

पूर्व PUBG मोबाइल एथलीट Soul Mortal के स्वामित्व वाली Team SouL का भारत में सबसे बड़ा फैन बेस है। यह टीम Battlegrounds Mobile India Pro Series Season 1, 2022 की चैंपियन थी। यह गेम का अब तक का सबसे बड़ा इवेंट था। Team Soul ने PUBG मोबाइल वर्ल्ड इनविटेशनल में भी हिस्सा लिया, जो अगस्त 2022 में आयोजित किया गया था और इसमें दुनिया भर की टॉप टीमों ने भाग लिया था। इनके कमाल के गेम के कारण फैंस इनसे इतना प्यार करते हैं। 

साल 2022 में लिक्विपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 20 PUBG मोबाईल टीमें इस प्रकार हैं

Team SouL

Bigetron RA

Nova Esports

GodLike Esports

GodLike Stalwart

Vampire Esports

S2G

Four Angry Men

Geek Fam

Team Secret

Team XSpark

Evos Reborn

Natus Vincere

IHC Esports

Alter Ego Limax

HVVP

TSM

Alpha 7 Esports

The Infinity

4Rivals

TEAM SOUL के वह दो खिलाड़ी जिन्होंने eSPORTS को बदल दिया

Esports का क्रेज TEAM SOUL के मालिक SOUL MORTAL उर्फ नमन माथुर को जाता है। उनके एक क्लिप ने पूरी गेमिंग इंडस्ट्री में आग लगा दी थी और उन्होंने फैंस को अपने स्किल्स और माइन्ड गेम से दीवाना बना दिया था। उन्ही की तरह टीम में उनके साथी SOUL VIPER उर्फ यश सोनी थे। वह SOUL MORTAL के टीम के प्लेयर थे।

दोनों ने टीम बनाकर DREAM HACK इवेंट में भाग लिया था और शानदार तरीके से जीत हासिल की थी। इसके बाद उनका क्रेज और फैन फॉलोइंग पूरे भारत में बढ़ गया। इन दोनों की जोड़ी बेहद ही घातक थी। उन्होंने साथ में कई ट्रॉफी जीतें, भारत को विदेश में भी रिप्रसेंट किया है। उन्होंने काफी उतार चढ़ाव भी देखे हैं और कई मुश्किल समय से गुजरें हैं।

लेकिन उनके लगन और फैंस ने उनका साथ नहीं छोड़ा और वह BGMI के भारत में दोबारा से सस्पेन्ड होने से पहले वापस से नंबर 1 टीम बन गए।

TEAM SOUL की बराबरी नहीं

इस समय, बहुत कम टीमों के पास Indian Esports वो औधा, फैन फॉलोइंग है जो Team SouL के पास पहले से है। इसका एक वाजिब कारण भी है। टीम (TEAM SOUL) पहले के दिनों में मोर्टल और वाइपर (SOUL MORTAL & SOUL VIPER) जैसे देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ बीजीएमआई (BEST BGMI PLAYERS) खिलाड़ियों से भरी हुई थी।

साल 2022 में, टीम पहले ही कुछ मूल्यवान ट्राफियां जीत चुकी है, और अक्षत का फॉर्म शानदार रहा है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या टीम (TEAM SOUL) वापस BGMI के आने के बाद वहीं तहलका मचाती है जहां से उन्होंने छोड़ा था।

TEAM SOUL प्लेयर (TEAM SOUL)

Omega

Akshat

Goblin

Hector

0/Post a Comment/Comments