IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस की नई जर्सी आई सामने, पहली बार जर्सी में दिखेगी भारतीय संस्कृति, जानिए क्या है खास


इस महीने की 23 तारीख को आईपीएल का मिनी ऑक्शन आयोजित होने जा रहा है। इस ऑक्शन के लिए सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुटी हुई हैं। अब इसी बीच आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के पहले अपनी नई जर्सी लांच कर दी है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने यह जर्सी आईपीएल के लिए नहीं बल्कि अगले साल से शुरू होने वाली दो नए लीग में उतरने वाली अपनी टीमों की है।

भारतीय डिजाइनरों ने की डिजाइन

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में अगले साल से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग और साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए अपनी टीमों की जर्सी लांच की। इस अवसर पर मुंबई इंडियंस के ऑफिसियल ने कहा कि इन जर्सियों को शांतनु और निखिल की डिजाइनर जोड़ी ने तैयार किया है, जिसमें एमआई के नीले और सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया गया है। जर्सी स्थानीय प्रशंसकों को समर्पित है और इसमें दोनों क्षेत्रों की संस्कृति और इतिहास को ध्यान में रखा गया है।

वहीं इन जर्सी के डिजाइनर शांतनु और निखिल ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के साथ एक दशक से भी अधिक समय से हमारे लंबे जुड़ाव ने प्रतिष्ठित ब्लू एंड गोल्ड जर्सी को हमेशा एक नया दृष्टिकोण दिया है, जिसकी जड़ें एक बड़ी कहानी के माध्यम से व्यक्त अर्थ से जुड़ी हैं। संस्कृति, खेल भावना, कला के साथ।

साथ स्थानीय तत्वों से प्रेरित होकर हमने हमेशा एक बड़े परिवार के रूप में दुनिया भर में अपना दृष्टिकोण केंद्रित किया है। इस साल हमने स्वदेशी संस्कृति में गहरी डुबकी लगाई, इसे मिलेनियल दृष्टिकोण से जोड़ा और ऐसी जर्सी बनाई जो टीम के गौरव को दर्शाती है। हम इस प्रतिष्ठित जर्सी को उन लोगों के लिए पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो इस खेल को धार्मिक रूप से मनाते हैं।

यूएई और साउथ अफ्रीका की लीग में उतरेगी टीमें

आपको बता दें कि अब मुंबई इंडियंस की टीम केवल आईपीएल में नहीं उतरेगी बल्कि अब मुंबई इंडियंस की टीम दो अन्य टूर्नामेंट में भी यह उतरेगी। यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग और साउथ अफ्रीका टी20 लीग है। जहां एमआई अमीरात और एमआई केपटाउन की टीमें हिस्सा लेगी।

कुछ दिनों पहले मुंबई इंडियंस ने इन दोनों नई टीमों के कप्तानों की भी घोषणा की थी। जहां किरोन पोलार्ड को एमआई अमीरात जबकि एमआई केपटाउन का कप्तान राशिद खान को बनाया गया है।

0/Post a Comment/Comments