IND vs BAN, STATS: पहले टेस्ट के पहले दिन बने 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला दिन समाप्त हो गए। पहले दिन दोनों टीमों के लिए मिला-जुला रहा। दिन के खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए। टीम की ओर से श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पहले टेस्ट के पहले दिन काफी सारे नए और अनोखे रिकॉर्ड बने।

चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने बनाए रिकार्ड

पहले टेस्ट के पहले दिन भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और अर्धशतक जमाते हुए 90 रन बनाए। इस पारी के साथ ही वह बांग्लादेश के खिलाफ लगातार पिछली पांच पारियों में पांच अर्धशतक लगा चुके हैं।

वहीं श्रेयस अय्यर ने भी दिन खत्म होने तक नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अब तक भारत के लिए 10 पारियां खेली और सभी पारियों में उन्होंने डबल डिजिट पार किया। वें ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए।

ऋषभ पंत ने पूरे किए 50 छक्के

इन दोनों के अलावा रिषभ पंत और विराट कोहली ने भी रिकार्ड बनाए। जहां आज ऋषभ पंत ने 46 रनों की धुंआधार पारी के दौरान 2 छक्के लगाकर टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्कों का मुकाम हासिल कर लिया। इसके अलावा उनके घर के बाहर 1500 से भी अधिक रन हो गए हैं।

वहीं विराट कोहली ने आज फिर टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया। वें महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने बांग्लादेश में टेस्ट में महज 7 की औसत से रन बनाए हैं। जो उनका किसी भी विदेशी धरती पर सबसे खराब औसत है। विराट कोहली जल्द ही इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेंगे।

एक नजर में देखें वो 10 रिकॉर्ड

1. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पिछले 5 पारियों में ये चेतेश्वर पुजारा का पांचवा 50 प्लस स्कोर हैं.

2.चेतेश्वर के नाम अब भारत के लिए टेस्ट में 52 फिफ्टी प्लस स्कोर है.

3. श्रेयस अय्यर ने अभी तक भारत के लिए 10 टेस्ट परियां खेली है और इन सभी में वह डबल डिजिट में रन बना पाए हैं. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.

4. ऋषभ पंत ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। साथ ही उन्होंने टेस्ट में 50 छक्के भी लगा लिए हैं.

5. प्रत्येक देश में विराट कोहली का टेस्ट औसत:

61.06 – भारत (71 पारी)

54.08 – ऑस्ट्रेलिया (25 पारी)

51.35 – दक्षिण अफ्रीका (14 पारी)

43.77 – श्रीलंका (10 पारी)

36.00 – न्यूजीलैंड (8 पारी)

35.61 – वेस्टइंडीज (13 पारी)

33.32 – इंग्लैंड (31 पारी)

7.50 – बांग्लादेश (2 पारी)

6. श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में अपनी केवल 10 पारियों में 55 की औसत से 500 प्लस रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके नाम 5 अर्धशतक और एक शतक है.

7. श्रेयस अय्यर के नाम इस साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हैं.

8. ऋषभ पंत ने आज टेस्ट में इंडिया से बाहर 1500 रन पूरे कर लिए हैं.

9. ऋषभ पंत टेस्ट में 50 छक्के पूरे करने के मामले में दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे केवल रोहित शर्मा हैं, इसी के साथ पूरे विश्व में वह तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं.

10. पिछले 47 महीने और 51 पारियों से चेतेश्वर भारत के लिए टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं. आज भी वह एक शतक से चूक गए.

0/Post a Comment/Comments