रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली नहीं बना रहे रन, दूसरे की कप्तानी में लगा रहे रनों का अंबार


विराट कोहली: पिछले दो सालों से भारतीय क्रिकेट लगातार बदलावों के दौर से गुजर रहा है। टीम के लगातार कप्तान बदले जा रहे हैं। पिछले दो सालों लगभग 6-7 खिलाड़ी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। टीम के कप्तान बदलने से उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खासा असर देखना को मिला रहा है। जहां कुछ खिलाड़ी तो कुछ कप्तानों के अंदर जमकर रना बना रहे हैं, तो कुछ खिलाड़ी कुछ कप्तानों के अंदर जमकर फ्लाॅप हो रहे हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार फ्लाॅप हो रहे विराट कोहली

कुछ ऐसा ही काम हो रहा है विराट कोहली के साथ। जो भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार फ्लाॅप साबित हो रहे तो वही अन्य दूसरे कप्तानों की निगरानी में लगातार सुपरहिट साबित हो रहे हैं और यह बात हम नहीं कर रहे बल्कि विराट कोहली के पिछले दो सालों और इसके पहले के आंकडे है। जिनमें साफ दिख रहा है कि विराट कोहली ने किस कप्तान की निगरानी में कैसा प्रदर्शन किया।

हम आकडों पर नजर डालें तो विराट कोहली अपने करियर की शुरुआत से अब तक वीरेंद्र सहवाग, एम एस धोनी, के एल राहुल सहित कुल 7 कप्तानों की निगरानी में खेले। इन सभी कप्तानों की निगरानी में विराट कोहली का सबसे खराब रिकॉर्ड रोहित शर्मा की कप्तानी में रहा है। जहां उन्होंने 7 पारियों में महज 10.42 की औसत से 72 रन बनाए है। वही उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन एम एस धोनी के नेतृत्व में किया है। जहां उन्होंने 133 पारियों में 50 से अधिक के औसत से 5703 रन बनाए है।

खुद की कप्तानी में किया दमदार प्रदर्शन

वही इसके अलावा विराट कोहली का खुद के नेतृत्व में प्रदर्शन बड़ा ही लाजवाब रहा है। उन्होंने खुद की कप्तानी के दौरान टीम के लिए 91 पारियों में 72 की औसत से 5449 रन बनाए है। जो किसी की सभी कप्तानों की सूची में सर्वाधिक है। इसके अलावा उनका भारत के नए नवेल कप्तान केएल राहुल की निगरानी में भी दमदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने उनकी कप्तानी में 4 पारियों में 229 रन बनाए है। जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं।

विराट कोहली के अलावा कुलदीप यादव और चेतेश्वर पुजारा भी रोहित शर्मा की कप्तानी में दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने वें पिछले दो साल से रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रहे थे लेकिन शतक नहीं लगा पा रहे थे, उन्होंने के एल राहुल की कप्तानी के पहले मैच में शतक जड़ दिया है। कुलदीप ने भी केएल राहुल की कप्तानी में लाजवाब प्रदर्शन किया।

0/Post a Comment/Comments