मेहनत अर्जुन तेंदुलकर की और वाहवाही हो रही योगराज सिंह की, अर्जुन की मेहनत पर पर्दा डाल रही ये बातें


सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त बेहद सुर्खियों में है और उनके सुर्खियों में होने की वजह उनका शानदार प्रदर्शन है। हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शानदार शतक जड़ दिया है। अर्जुन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन इस तारीफ की असली वाह वाही योगराज सिंह लूटते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन की मेहनत लेकिन इसके बावजूद क्रेडिट योगराज सिंह को दिया जा रहा है

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को चंडीगढ़ में 15 दिन की ट्रेनिंग दी थी। और ऐसा माना जा रहा है कि उनकी ट्रेनिंग के बाद अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी और उनके खेलने के तरीके में सुधार हुआ है। दरअसल यह दो तरफा बातें हो गई हैं। अर्जुन तेंदुलकर की खेल में सुधार इसलिए हो रहा है क्योंकि अब उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं क्योंकि उन्होंने मुंबई को छोड़ गोवा का साथ पकड़ा है। और अब यही वजह है कि उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं और वह रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तो सारा क्रेडिट अर्जुन तेंदुलकर का बनता है ना कि योगराज सिंह का। बिल्कुल योगराज सिंह ने मेहनत की है लेकिन अर्जुन तेंदुलकर की मेहनत इस पर पर्दा नहीं डाल सकती है।

0/Post a Comment/Comments