IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने बदल दी पूरी टीम, इन दिग्गज खिलाड़ियों को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता


IPL के अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में बदलाव कर रही हैं। IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले बीसीसीआई को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अपनी लिस्ट सौंपी है। 

मुंबई ने कई बड़े नामों को किया रिलीज

IPL के 16वें सीजन के लिए दिसबंर में मिनी ऑक्शन होगा। मुंबई ने दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को आईपीएल 2023 के लिए रिलीज कर दिया गया है। मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के फबियन ऐलन और इंग्लैंड के टायमल मिल्स को भी रिलीज करने का फैसला किया है। 

इसके अलावा, मुंबई ने पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी रिलीज कर दिया है। पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में बोली लगाकर अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा था लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में आज तक मुंबई इंडियंस ने एक भी मैच नहीं खिलाया। वही घरेलू क्रिकेट में उन्हे मुंबई की टीम ने भी मौका नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने गोआ के लिए खेलना शुरू किया। 

मुंबई इंडियंस में कौन हुआ रिलीज और रिटेन

मुंबई इंडियंस में बाली संभावित खिलाड़ी की बात करे जो रिलीज हुए हैं वो है अनमोलप्रीत सिंह, मोहम्मद अरशद खान, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, आकाश मधवाल, राहुल बुद्धी और मुरुगन अश्विन।

वही संभावित खिलाड़ी जो रिटेन हुए हैं वो है रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ,सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और टिम डेविड और इशान किशन। 

बता दें कि आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खराब गया था। टीम ने 14 में से केवल 5 मैच जीते थे और वह प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। टीम के इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2023 में टीम में काफी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी। 

0/Post a Comment/Comments