अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहले वनडे मैच में भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक अपना वनडे डेब्यू किया। दोनों तेज गेंदबाज पहली बार टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय मैच में खेलते नजर आए।
वनडे के पहले दोनों गेंदबाज भारतीय टीम के लिए टी20 डेब्यू कर चुके हैं। अर्शदीप सिंह तो भारत के लिए टी20 विश्व कप 2022 में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। ऑकलैंड में अपने करियर का पहला वनडे मैच खेलने उतरे अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक के लिए यह पल काफी खास रहा।
दरअसल, दोनों डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को कप्तान शिखर धवन और कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कैप दिया। शिखर ने अर्शदीप सिंह को तो वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने उमरान मलिक को उनके डेब्यू का कैप दिया।
Moment to cherish! 😊
Congratulations to @arshdeepsinghh and @umran_malik_01 as they are set to make their ODI debuts 👏 👏#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/VqgTxaDbKm
— BCCI (@BCCI) November 25, 2022
शिखर धवन संग भांगड़ा करने लगे अर्शदीप सिंह
Moment to cherish! 😊
Congratulations to @arshdeepsinghh and @umran_malik_01 as they are set to make their ODI debuts 👏 👏#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/VqgTxaDbKm
इस पल का वीडियो बीसीसीाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में शेयर किया हैं जो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। शिखर धवन के हाथ से कैप मिलते ही अर्शदीप धवन के साथ भांगडा करते हुए नजर आए इस दौरान अर्शदीप काफी ज्यादा खुश भी नजर आ रहे थे।
वहीं उमरान मलिक कैप लेने के बाद शर्माते हुए नजर आए। साथ ही इस मैच में अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए। उनका वनडे डेब्यू इतना यादगार नही रहा। वही उमरान मलिक ने बेहेतर खेल दिखाया और दो विकेट चटकाए। दोनो खिलाड़ी अगले मैच में कमाल दिखाना चाहेंगे।
एक टिप्पणी भेजें