धोनी और पांड्या में हुई रेस, 100 मीटर की इस दौड़ में जानें कौन जीता, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में बेहद नाम कमाया है। भले ही एम एस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो। परंतु आज भी उन्हें करोड़ों फैंस याद करते हैं तथा उनके फोटोस और वीडियोस शेयर करते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को बतौर कप्तान कई मैच जिताए हैं। एम एस धोनी ने बल्लेबाजी करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। साथ ही एमएस धोनी बेहद ही फिट भी थे। उनकी फिटनेस को देखकर आज भी कई लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जब महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या ने लगाई रेस

इन दिनों वायरल हो रहा यह वीडियो भारत और श्रीलंका के बीच 2017 में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच का है बता दें कि इस सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या की उम्र 24 साल थी वही एमएस धोनी 36 साल के थे। मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी ने रेस लगाने का मन बनाया जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या ने 100 मीटर की रेस लगाई। इस रेस में हार्दिक पांड्या शुरू से अंत तक एमएस धोनी से पीछे ही रहे और अंत में वह अपने से 12 साल बड़े महेंद्र सिंह धोनी से हार गए। इस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से सभी को बता दिया कि भले ही उनकी उम्र ज्यादा हो परंतु फिटनेस के मामले में वह किसी भी खिलाड़ी से पीछे नहीं है।

रोहित शर्मा ने लगाया था दोहरा शतक

जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी की रेस के अलावा इस मैच में कई यादगार लम्हे थे। दरअसल इस मैच में भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने अपना दोहरा शतक लगाया था। मैच में रोहित शर्मा ने केवल 153 गेंदों पर 208 रनों की पारी खेली थी। जिसके बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका को 392 रनों का लक्ष्य दिया था हालाकी श्रीलंका टीम केवल 251 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने वह मुकाबला 141 रनों से जीत लिया।

0/Post a Comment/Comments