सुरक्षा गार्ड के साथ भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ने किया ये कैसा व्यवहार, वीडियो हुआ वायरल

एमएस धोनी दुनिया भर में सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत है। वह ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन ट्रॉफी जीती है जो अब तक कोई भी भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर पाया है। हालांकि धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। पिछले साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें फिर से कप्तानी सौंपी थी, और वह अगले संस्करण में भी फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में बने रहेंगे।

हालांकि धोनी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही जिसमें वह JSCA क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें धोनी JSCA क्रिकेट एकेडमी के सुरक्षा गार्ड के साथ दिखाई दे रहे हैं।

यहाँ देखें एमएस धोनी का वायरल वीडियो

क्या है एमएस धोनी के इस वायरल वीडियो में?

एमएस धोनी का क्रेज बाइक के प्रति कितना है यह हर फैन जानता है। इस वीडियो में भी वह अपनी शानदार बाइक के  साथ JSCA क्रिकेट एकेडमी में जाते नजर आ रहे हैं। एकेडमी में प्रवेश करते समय, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड को सलामी देते देखा गया। वीडियो खास इसलिए है कि सुरक्षा गार्ड के सलाम करने से पहले एमएस धोनी ने उन्हें सलाम किया। 

इस व्यवहार ने सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया और धोनी के इस जेस्चर की ट्विटर पर काफी तारीफ हुई। बता दें कि फिलहाल एमएस धोनी JSCA क्रिकेट एकेडमी में नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं। एमएस धोनी इंडियन 20-20 लीग 2023 के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

धोनी का यह आखिरी टूर्नामेंट होगा?

धोनी के लिए अगले साल का इंडियन टी-20 लीग आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। इसलिए एमएस धोनी चाहेंगे की वह अपना आखिरी इंडियन 20-20 लीग जीतें और घरेलू क्रिकेट को शानदार अंदाज में अलविदा कहें। इसलिए धोनी इस बार पूरी तैयारी के साथ दिख रहे हैं और वह जरूर चाहेंगे की उनसे कहीं भी चूक न हो। हालांकि, फैंस यह  प्रार्थना भी कर रहे होंगे की धोनी कुछ और साल घरेलू क्रिकेट खेलें। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी अगले साल टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे या वह अपने फैंस के लिए कुछ और साल घरेलू क्रिकेट खेलेंगे।

0/Post a Comment/Comments