टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 10 सबसे लंबे छक्के, 2 बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पंहुचायी गेंद, लिस्ट में कोई भारतीय नही


T20 वर्ल्ड कप में काफी रोमांचक मुकाबले हो रहे है। दोनो ग्रुप की सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के कयास लगा रही है। ऐसे में आने वाले मैच और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाले हैं। क्वालीफाई राउंड और सुपर 12 राउंड को मिलाकर शुक्रवार तक 26 मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि अब तक सेमीफाइनल के लिए किसी भी टीम का दावा पक्का नहीं हो पाया है।

T20 फॉर्मेट बड़े-बड़े शॉर्ट्स के लिए जाना जाता है हालांकि ऑस्ट्रेलिया सर जमी पर इस टूर्नामेंट में ज्यादा हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को नहीं मिला है। भारतीय मैदानों की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के मैदान काफी बड़े होते हैं तथा T20 वर्ल्ड कप 2022 के टूर्नामेंट में अभी तक 205/5 रन हाई स्कोर रहा था जो कि बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने बनाए थे। वही सुपर 12 राउंड में भी अब तक केवल दो बार ही स्कोर 200 के पार पहुंचा है।

इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीन बल्लेबाज पहले स्थान पर है जिनमें दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो, श्रीलंका के कुशल मेंडिस और जिंबाब्वे के सिकंदर रजा मौजूद है। जिनमें श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 5 पारियों में 8 छक्के, रजा ने 5 पारियों में 8 छक्के तथा रूसो ने एक ही पारी में 8 छक्के लगाए हैं। आज हम आपको वर्ल्ड कप 2022 के टॉप 10 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.  जुनैद सिद्दीकी

यूएई के 10 नंबर के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी ने टूर्नामेंट में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड बनाया है। जुनैद सिद्धकी ने श्रीलंका के खिलाफ क्वालीफाइंग राउंड में 109 मीटर का छक्का लगाया था।

2. ओडियन स्मिथ

आयरलैंड के खिलाफ क्वालीफाइंग राउंड में वेस्टइंडीज के स्मिथ ने 106 मीटर का लंबा छक्का लगाया था। वहीं अब तक के इस टूर्नामेंट में स्मिथ सबसे लंबे छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

3. रोवमन पावेल

क्वालीफाइंग राउंड के दौरान वेस्टइंडीज के रोमन पावेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ 104 मीटर का छक्का लगाया था। बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत दर्ज की थी। परंतु वह टूर्नामेंट में क्वालीफाई नहीं कर सकी।

4. एरोन फिंच

इस वर्ल्ड कप में फिंच कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखाई दिए। एरोन फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 102 मीटर का छक्का लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया था।

5. माइकल जॉन्स

क्वालीफाइंग राउंड के दौरान स्कॉटलैंड के माइकल जॉन्स ने आयरलैंड के गेंदबाज जोशुआ लिटिल की गेंद पर 98 मीटर  छक्का लगाया था। इस मैच में जोंस ने 55 गेंदों में 86 रन बनाए थे।

6. मार्कस स्टोइनिस

श्रीलंका के खिलाफ मैच में स्टोइनिस ने कई छक्के लगाए थे। उन्होंने वानिंदू हसारंगा की गेंद पर 98 मीटर का छक्का लगाया था।

7. इफ्तिखार अहमद

मेलबर्न में भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने 97 मीटर का छक्का लगाया था। इस मैच में इफ्तिखार ने 34 गेंदों में कुल 51 रन बनाए थे। हालांकि यह मैच पाकिस्तान हार गया था।

8. मिचेल मार्श

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 12 राउंड के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने 99 मीटर का छक्का लगाया था। इस मैच में मिचेल मार्श ने 12 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली थी। हालांकि यह मैच न्यूजीलैंड ने 89 रनों से जीत लिया था।

9.  मार्कस स्टोइनिस

सुपर 12 राउंड में श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए स्टोइनिस ने अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मैच के मार्कस ने पारी के 16 वे ओवर में 99 मीटर का छक्का लगाया था।

10. राइली रूसो

विश्व कप 2022 के टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र शतक लगाया था। मैच के दौरान शाकिब अल हसन के ओवर में रायली रूसो ने 97 मीटर का छक्का जड़ा था।

0/Post a Comment/Comments