इसी क्रम में मैच के बाद जब टीम इंडिया रवाना हो रही थी। तब एक फैन ने अर्शदीप सिंह को रिकॉर्ड करते हुए गद्दार कह दिया। खिलाड़ी को इस बात पर गुस्सा आया, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। जानिए क्या है पूरी बात…
अर्शदीप सिंह को कहा गद्दार
क्रिकेट को लेकर भारत में जुनून परिचय का मोहताज नही है। अर्शदीप सिंह पाक मैच और श्रीलंका के खिलाफ मैच में 20वां ओवर डाला। काफी किफायती और शानदार बॉलिंग के बाद भी अर्शदीप सिंह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। 23 साल के युवा गेंदबाज ने जब 20वां ओवर जब पाकिस्तान के खिलाफ डाला तब उनकी काफी आलोचना हुई।
गेंदबाज को खालिस्तानी भी बता दिया गया, लेकिन इसी क्रम में वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह बस में बैठने के लिए निकल रहे होते हैं। तब वहां वीडियो बना रहे एक फैन ने उन्हें गद्दार कहा, जिसके बाद अर्शदीप सिंह उस व्यक्ति को बस अंदर से घूरते हैं।
लेकिन वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने इसी समय इस आलोचक की क्लास लगा दी। इस व्यक्ति का नाम विमल सिंह हैं। वो एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट है। उसी समय उन्होंने फैन से कहा कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? काफी तेज आवाज में खिलाड़ी के लिए आवाज उठाई, जिसके बाद आलोचक फैन ने कहा कि वो उसके भी प्लेयर हैं, जिसके बाद दोनों में बहस हुई।
Post a Comment