CWG 2022 DAY 4: भारत के लिए ऐतिहासिक रहा चौथा दिन,जाने पूरा लेखा जोखा


बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वे कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन भारतीय लिहाज से बेहद शानदार रहा। भारतीय टीम को दिन की शुरुआत में ही लॉन बॉल में खुशखबरी मिल गई थी। भारतीय महिला टीम ने पहली बार इस खेल में फाइनल में जगह बनाई है। इसके बाद जूडो में सुशीला देवी और विजय यादव ने पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या को बढ़ाया हैं। हॉकी की बात करें तो भारतीय पुरुष टीम ने जीत को गवा दिया लेकिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दिन के अंत में हरजिंदर सिंह ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतकर भारतीय दिन को समाप्त किया।

कुछ इस तरह का रहा भारतीय एथलीट्स के लिए चौथे दिन का लेखा जोखा

लॉन बॉल

लॉन बॉल के खेल में भारत पहली बार फाइनल पहुंचा है। महिलाओं की फोर टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हराया है।

जूडो

कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भारतीय टीम को इस खेल में 2 पदक मिले हैं। महिलाओं के वर्ग में सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। जबकि पुरुषो के 60 किलोग्राम भारवर्ग में विजय कुमार यादव ने कांस्य जीता है।

वेटलिफ्टिंग

वेटलिफ्टिंग के खेल में महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने रोमांचक मुकाबले में 71 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज पर अपना कब्जा किया है।

मुक्केबाजी

कॉमनवेल्थ गेम्स में मुक्केबाजी में अमित पंघाल,मोहहमद हुसामुद्दीन, और आशीष कुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।

बैडमिंटन

बैडमिंटन के खेल में लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु और सात्विक चिराग की जोड़ी ने मिलकर भारत को टीम इवेंट के फाइनल में पहुँचा दिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने सिंगापुर को 3-0 से हराया है।

टेबल टेनिस

टेबल टेनिस में भारतीय टीम ने नाइजीरिया की टीम को 3-0 से हराया है। शरथ कमल,साथियान और टीम ने मिलकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है।

हॉकी

पुरुष हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम को जीत नहीं मिल सकी। 4-1 की बढ़त के बावजूद भारतीय टीम को ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से बराबरी पर ड्रॉ खेला। यह भारतीय टीम के लिए थोड़ा सा निराशाजनक रहा।

स्क्वॉश

स्कवॉश के खेल में भारतीय स्टार सौरव घोषाल सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुए हैं। सौरव ने पुरुषों के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल को अपने नाम किया है। वहीं महिलाओं की एकल स्पर्धा में जोशना चिपन्ना को हार का सामना करना पड़ा है।

जिम्नास्टिक

इस खेल में प्रणति नायक वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पांचवे स्थान पर रही और पदक से चूक गयी।

तैराकी

तैराकी में श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैक्स्ट्रोक के फाइनल में पांचवे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए।

अंक तालिका में भारत की स्थिति

भारत के पदक की बात करें तो अब उसके पास तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा सात मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं, जबकि दो जूडो में मिले हैं। भारत पदक तालिका में कुल 9 मेडल्स के सात छठे स्थान पर बना हुआ है। जबकि उसकी स्थिति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानी पांचवें दिन भारत को बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बॉल में गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आज से शुरू हो रहे एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में भी भारत का खाता खुल सकता है।

0/Post a Comment/Comments