ये है भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी जिनके नाम है सबसे ज्यादा अर्धशतक, लिस्ट में रोहित नहीं बल्कि यह दिग्गज शामिल


क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को विश्व भर में जाना हैं। लेकिन क्या आप उन भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को जानते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं। आज हम आपको भारतीय  टीम के उन तीन खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहें हैं। जिनके नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं। भारतीय  टीम के ये तीनों खिलाड़ी दिग्गज खिलाड़ी माने जाते हैं। वहीं एक खिलाड़ी अभी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जानिए कौन हैं वो तीन खिलाड़ी….

1- सचिन तेंदुलकर

भारतीय  टीम के भगवान माने जाने वाले 100 शतकवीर सचिन तेंदुलकर के नाम अर्धशतक की लिस्ट में भी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर का नाम वन डे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में लिया जाता है। सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं तो वहीं अर्धशतक के मामले में भी वो सबसे ऊपर हैं।

सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 18,426 रन आने खाते में जोड़े हैं। जिसमे उन्होंने 49 शतक बनाए हैं। जिसमें उनका औसत 44.83 रहा है। साथ ही सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 145 बार अर्धशतक भी बनाया है।

2- विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के वन डे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक अभी तक बनाने में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है। विराट कोहली बतौर बल्लेबाज ना सिर्फ वन डे फॉर्मेट में बल्कि सभी फॉर्मेट में हिट रहें हैं। पिछले कुछ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे विराट कोहली ने अब तक भारतीय टीम में कुल 260 वनडे मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 58.07 के औसत से 12,311 रन बनाए हैं। इसमें खिलाड़ी ने 43 शतक और 64 अर्धशतक बनाए हैं।

3- राहुल द्रविड़

वन डे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ को द वॉल के नाम से जाना जाता है। राहुल द्रविड़ ने भारतीय  टीम के लिए कुल 344 वन डे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 39.16 की औसत से 10,889 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं।

0/Post a Comment/Comments