परिवार का पेट पालने के लिए बस ड्राइवर बन गया महेंद्र सिंह धोनी का ये दोस्त, वीरेंद्र सहवाग के साथ कर चुका है धोखा


आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 फाइनल मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। श्रीलंका की टीम फाइनल मैच हार गई थी। इस समय श्रीलंका अपने बुरे समय से जूझ रही है। श्रीलंका की महंगाई से परेशान जन जीवन बहुत प्रभावित नजर आ रहा है, जिसके बाद कई श्रीलंकन क्रिकेटर्स क्रिकेट को छोड़कर पेट पालने के लिए नए-नए काम कर रहे हैं। जिसमें से एक बस ड्राइवर भी बन गए हैं। ये खिलाड़ी 2011 विश्व कप में श्रीलंका टीम का हिस्सा रह चुके हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी के अंडर मैच खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेट निकाल चुके हैं।

श्रीलंका का ये खिलाड़ी पेट पालने के लिए चला रहा बस

श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके सूरज रणदीव अब क्रिकेटर से बस ड्राइवर का काम कर रहे हैं। श्रीलंका टीम के पूर्व स्पिनर खिलाड़ी सूरज रणदीव ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। जहां पर वो ड्राइवरी करने के साथ साथ एक लोकल क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलते हैं।

सूरज रणदीव ने श्रीलंका के लिए खेलते हुए 12 टेस्ट में 46 विकेट, 31 वनडे में 36 विकेट और 7 T20 मुकाबलों में 7 विकेट लिए हैं। इसी के साथ उन्हींने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 8 मैच में 6 विकेट लिए हैं।

सहवाग के शतक को रोकने के लिए जानबूझकर की नो बॉल

श्रीलंका के खिलाड़ी सूरज रणदीव को भारतीय टीम के फैंस वीरेंद्र सहवाग के खिलाफ जानबूझकर नो बॉल करने के लिए याद करते हैं। विरेंद्र सहवाग 99 रन पर थे। जिसके बाद दिलशान के कहने पर खिलाड़ी ने जानबूझ कर नो बॉल फेकी थी। एक मैच में वीरेंद्र सहवाग 99 रन पर थे और भारतीय टीम की जीत के लिए मात्र एक रन चाहिए था। जिसके बाद दिलशान के कहने पर सूरज रणदीव ने नो बॉल डाली। जिसपर वीरेंद्र सहवाग ने छक्का जड़ दिया।

अंपायर ने नो बॉल के कारण एक रन दे दिया और वीरेंद्र सहवाग 99 रन कर नॉट आउट रह गए। जिसके बाद खिलाड़ी को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था और साथ ही दिलशान पर जुर्माना लगाया था। लेकिन फिर भी खिलाड़ी को 2011 विश्वकप में श्रीलंका टीम की तरफ से जगह मिली थी। लेकिन अब श्रीलंका का ये खिलाड़ी पेट पालने के लिए ऑस्ट्रेलिया में गाड़ी चला रहा है।

0/Post a Comment/Comments