पहले कोहली के प्यार में पागल थी इंग्लैंड की यह महिला क्रिकेटर, अब सचिन के बेटे अर्जुन के साथ काट रही है राते, देखें तस्वीरें

भारत के दिग्गज और लेजेंडरी क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। भारतीय टीम के अलावा अर्जुन तेंदुलकर भी इन दिनों इंग्लैंड में हैं और छुट्टियां मना रहे हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर के साथ दिखे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह इंग्लिश टीम की महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। डैनिएल वैट ने अपने इंस्टाग्राम से अर्जुन की यह तस्वीर शेयर की है। 

तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि दोनों इंग्लैंड में लंच डेट पर गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर और इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनिएल वैट के बीच अच्छी दोस्ती है। 

अर्जुन तेंदुलकर को इस साल मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में 30 लाख रूपए में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था लेकिन पूरे सीरीज में वो बेंच पर ही बैठे रहे थे। उन्हे एक भी मैच में नही खिलाया गया था। साथ ही इस साल हुई रणजी ट्रॉफी में भी मुंबई के लिए अर्जुन तेंदुलकर नही खिलाया गया था। 

सालों पहले कर दिया था विराट कोहली को प्रपोज

अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से डैनियल व्याट काफी सुर्खियां बटोरने में सफल रहती है। साल 2014 में वैट ने विराट कोहली को ट्विटर पर प्रपोज भी कर दिया था, जिसके बाद भारतीय फैन्स के बीच डैनियल काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। 

वहीं डैनिएल वैट ने इंग्लैंड के लिए 93 वनडे मुकाबलों में 21.89 और 84.12 के स्ट्राइक रेट से 1489 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 124 टी20 मुकाबलों में 21.36 की औसत और 124.19 के स्ट्राइक रेट से 1966 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 27 और टी20 में 46 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 

0/Post a Comment/Comments